By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हिमाचल में फिर कहर बरपाती बारिश, मंडी में लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > हिमाचल में फिर कहर बरपाती बारिश, मंडी में लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
फीचर्डमौसम

हिमाचल में फिर कहर बरपाती बारिश, मंडी में लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

The Hill India News
Last updated: July 21, 2025 3:53 am
The Hill India News
Published: July 21, 2025
Share
SHARE

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर भारी पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंडी जिले में बीती रात से जारी भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) पंडोह के पास भूस्खलन की वजह से पूरी तरह बंद हो गया है।

Contents
7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी24 घंटे में प्रमुख वर्षा आंकड़े:लैंडस्लाइड से 150 से ज्यादा सड़कें ठपमंडी में तबाही का मंजर, केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षणIMD की चेतावनी: अगले 72 घंटे सतर्क रहें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में अगले 72 घंटों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।


7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 से 23 जुलाई के बीच ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

24 घंटे में प्रमुख वर्षा आंकड़े:

  • मुरारी देवी – 58.6 मिमी
  • स्लैपर – 22.3 मिमी
  • हमीरपुर – 18.5 मिमी
  • कांगड़ा – 15.2 मिमी
  • धर्मशाला – 13.8 मिमी
  • मंडी – 12.4 मिमी
  • शिमला – 6 मिमी

लैंडस्लाइड से 150 से ज्यादा सड़कें ठप

राज्य में अब तक 150 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें एक नेशनल हाईवे भी शामिल है। भूस्खलन और सड़क कटाव के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। कुल्लू और शिमला जिलों में भी आवागमन बाधित है। राहत और बचाव टीमें लगातार काम में जुटी हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यों में बाधा आ रही है।


मंडी में तबाही का मंजर, केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

मंडी जिले में बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने आई केंद्रीय आपदा मूल्यांकन टीम ने रविवार को अपना दौरा पूरा किया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि जून-जुलाई में आए बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में जिले में 15 लोगों की मौत, 27 लापता, 850 से अधिक मकानों को नुकसान और 850+ मवेशियों की मौत हुई थी।

टीम ने बगस्याड़, थुनाग, देजी, लंबाथाट, पांडव शिला और झेंजली क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी नुकसान का ब्यौरा इकट्ठा किया। हालांकि कई इलाकों तक सड़क संपर्क बाधित होने के कारण कुछ गांवों का निरीक्षण नहीं हो सका।


IMD की चेतावनी: अगले 72 घंटे सतर्क रहें

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आने वाले तीन दिन अत्यधिक संवेदनशील हैं। लोगों को नदियों-नालों के पास न जाने, पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

You Might Also Like

Aditya L1 Mission: सूर्य के रहस्यों का पता लगाने, आज शाम 4 बजे लग्रेंज-1 पॉइंट में एंट्री लेगा आदित्य L1
Big News: आरुषि सुंद्रियाल बनी भारतीय युवा कांग्रेस में उत्तराखंड की पहली राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट
Welcome 2026: नई उम्मीदों के साथ भारत में साल 2026 का भव्य आगाज; राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही पहलवान बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ये पद
रूस-यूक्रेन के बीच अब छिड़ी तेज आसमानी जंग, घातक हवाई हमले में 8 साल के बच्चे की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?