देशफीचर्ड

बेंगलुरु में महालक्ष्मी को टुकड़ों में काटकर रखा था फ्रीज में, अब आरोपी का शव मिला पेड़ से लटका हुआ

खबर को सुने

बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ उसके घर से बरामद हुआ था। महिला का नाम महालक्ष्मी था। उसका शव फ्रीज से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना का मुख्य संदिग्ध, जिसने महालक्ष्मी की हत्या की और उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया, कथित तौर पर ओडिशा में उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव एक पेड़ से लटका मिला है। आरोपी महालक्ष्मी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जिसका नाम मुक्ति रंजन रॉय बताया जा रहा है।

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि मुक्ति रंजन रॉय का शव ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में मिला है। स्थानीय पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस कर्मियों को सूचित किया है, जो इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रॉय मंगलवार को अपने गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर से निकल गया और उसका शव गांव के बाहरी इलाके में मिला है। परिवार ने उसके शव की पहचान कर ली है, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button