By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: थानों न्याय पंचायत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति पर वरिष्ठजनों के साथ गहन मंथन,
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun: थानों न्याय पंचायत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति पर वरिष्ठजनों के साथ गहन मंथन,
उत्तराखंडफीचर्ड

Dehradun: थानों न्याय पंचायत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति पर वरिष्ठजनों के साथ गहन मंथन,

The Hill India News
Last updated: May 29, 2023 7:09 am
The Hill India News
Published: May 29, 2023
Share
SHARE

देहरादून: आज रामनगर डांडा पंचायत घर पर कांग्रेस संगठन द्वारा थानों न्याय पंचायत क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक की गई. जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा नेताओं ने आगामी रणनीति पर गहन मंथन किया. इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि “प्रदेश व केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते देश में अराजक्ता का माहौल बना हुआ है और सरकार सभी स्तरों पर फेल हो रही है. केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का सपना दिखाकर लोगों को झूठे वादे कर के सरकार बनाई है. कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, गरीब, मजदूर, किसान वर्ग के साथ रही है और हमेशा साथ रहेगी व साथ में उनके हितों के लिए संघर्ष करना ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है.

बैठक को सम्बोधित करते हुए परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “थानों न्याय पंचायत क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना व आखरी पंक्ति के कार्यकर्ता को सम्मान देना हमारी प्राथमिकता में रहेगा. डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को आज भी मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. डोईवाला विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मार्ग व पानी की समस्याओं के लिए ग्रामीणों को हर दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. थानों स्वास्थ केंद्र में सुविधाओं व चिकित्सकों की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा संघर्ष किया जाता रहा है, मगर इन विकट समस्या की ओर सरकार का कोई ध्यान नही है. पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी विद्यालय जाने के लिए छात्रों को कई किमी का पैदल सफर करना पड़ता है. मूलभूत सुविधाओं के आभाव में पर्वतीय क्षेत्रों से ग्रामीणों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है”.


वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सौलंकी व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि “कांग्रेस द्वारा मूलभूत समस्याओं के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक अभियान चलाया जाएगा. जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व थानों न्याय पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा. क्षेत्रीय विधायक का एक साल से ज्यादा का कार्यकाल हो चुका है मगर उन्होंने अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों की सुध नही ली है. कांग्रेस संगठन द्वारा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा”.

इस बैठक में प्रदेश सचिव सागर मनवाल, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी करतार, एस.पी बहुगुणा, ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा, महेश कुकरेती, नितिन रावत, कीर्ति कंडारी, गुमान सिंह, कृष्णा बहुगुणा, जय किशोर, जोगेंद्र सिंह, दिवाकर तिवारी, राजपाल सिंह सौलंकी, नियामत,मोमिना, भारत भूषण कौशल, सुनील सैनी, तेजपाल सिंह मोंटी, मंगल सिंह मनवाल, रुबिका, विमल तिवारी, बतलुन, राजपाल सिंह, खतीजा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सेमपाल सिंह, जयपाल सिंह, रमेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखकर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ साथ आम जन की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश करने का संकल्प लिया गया.

You Might Also Like

सदन में रमेश बिधूड़ी की असंसदीय भाषा पर, हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद ने दिया रिएक्शन
देहरादून के हाई-प्रोफाइल बिल्डर की आत्महत्या केस में एफआर: 18 महीने बाद गुप्ता बंधुओं को मिली क्लीनचिट, सवाल बरकरार
टनकपुर में शर्मसार हुई इंसानियत: मजबूरी का फायदा उठा महिलाओं का यौन शोषण, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल; आरोपी सलाखों के पीछे
सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग: दिल्ली के BD मार्ग पर मचा हड़कंप, फायर सिस्टम फेल, देर से पहुंची दमकल
उत्तराखण्ड : हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें, कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें- सीएम धामी
TAGGED:Big BreakingCongressDehradunhindi newsmeetingStrategyThano Nyaya Panchayat
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?