By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैसा रहेगा इन राज्यों में इस हफ्ते का मौसम, जानिए मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कैसा रहेगा इन राज्यों में इस हफ्ते का मौसम, जानिए मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट
देशफीचर्ड

कैसा रहेगा इन राज्यों में इस हफ्ते का मौसम, जानिए मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

The Hill India News
Last updated: September 16, 2024 3:32 am
The Hill India News
Published: September 16, 2024
Share
File Photo
SHARE

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश में गहरा दबाव बना है जिसके कारण 15 और 16 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 18 से 20 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा, इन दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। झारखंड में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पश्चिम भागों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 सितंबर को और 17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तो वहीं दक्षिण भारत में, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सप्ताह के दौरान बाकी बचे इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर जाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में सोमवार से बुधवार तक अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। राजस्थान में अगले दो-तीन दिन मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : जनरल अनिल चौहान ने संभाला चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ का पद
नई दिल्ली :केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ओपन ई-कामर्स नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए कृषि क्षेत्र पर तीन दिवसीय “ग्रैंड हैकथॉन” का शुभारंभ किया
नैनीताल हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 13 साल से क्यों खाली है लोकायुक्त का पद? सरकार को दिया जून तक का अल्टीमेटम
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा, बाल वैज्ञानिकों से संवाद, अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निरीक्षण
उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, आज लोकभवन में 5 नए मंत्री लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग

The Hill India News
The Hill India News
October 9, 2026
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?