
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चेहरे पर दाढ़ी को लेकर दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सफाई दी है। हिमंता बिस्वा ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा। मैंने सिर्फ ये कहा कि समय के साथ आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई देने लगा है, लेकिन अगर आप दाढ़ी बनवा लेंगे तो आप नेहरू की तरह दिखाई देने लगेंगे।
24 नवंबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से कर दी थी। सरमा ने राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर ऐसा कमेंट किया था। बिस्वा के इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया था। कांग्रेस नेताओं ने असम सीएम के बयान पर जमकर हमला बोला था