
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतपाल रायजादा से 1 लाख 77 हजार 999 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांगड़ा सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से 2 लाख 48 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनाउत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 72 हजार से अधिक मतों से आगे हो गई हैं। वहीं शिमला से भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सुलतानपुरी से 90 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह चारों सीट भाजपा जीतती हुई दिख रही है।