देशफीचर्ड

यूपी समेत इन राज्यों में एक अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट

खबर को सुने

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में एक अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ इसके पड़ोसी राज्यों ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। नदी नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा सभी में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भारी वर्षा होने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button