By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार: बंद पड़े खाते से 12 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, व्यापारी के उड़े होश; बैंक मैनेजर समेत कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार: बंद पड़े खाते से 12 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, व्यापारी के उड़े होश; बैंक मैनेजर समेत कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार: बंद पड़े खाते से 12 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, व्यापारी के उड़े होश; बैंक मैनेजर समेत कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

The Hill India News
Last updated: February 10, 2026 2:35 am
The Hill India News
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से बैंकिंग धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा और गोपनीयता के दावों की पोल खोल कर रख दी है। ज्वालापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक की शाखा में एक व्यापारी के ‘करंट अकाउंट’ से उनकी जानकारी के बिना 12 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि व्यापारी ने यह खाता महीनों पहले बंद करने के लिए आवेदन दे दिया था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Contents
क्या है पूरा मामला? बंद खाते ने उगली ‘करोड़ों की रकम’शातिर तरीके से बदला मोबाइल नंबर और ईमेलशिकायत पर मिली अंजाम भुगतने की धमकीपुलिस जांच के घेरे में बैंक अधिकारी

क्या है पूरा मामला? बंद खाते ने उगली ‘करोड़ों की रकम’

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार का है। यहाँ के निवासी और ‘आरके टॉयज’ के मालिक अवनीत अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ज्वालापुर रोड स्थित एक बैंक में करंट खाता था। अप्रैल 2025 में उन्होंने व्यापारिक कारणों से इस खाते को बंद करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर को बाकायदा आवेदन पत्र, अपनी चेक बुक और एटीएम कार्ड सौंप दिए थे। बैंक की ओर से उन्हें मौखिक रूप से आश्वस्त किया गया था कि उनका खाता बंद कर दिया गया है।

व्यापारी को असल झटका तब लगा, जब 13 अगस्त 2025 को उनके घर कोरियर से एक बैंक स्टेटमेंट पहुंचा। स्टेटमेंट खोलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस खाते को वह बंद समझ रहे थे, उसमें महज दो महीने (1 मई से 26 जून 2025) के भीतर 12.14 करोड़ रुपये जमा किए गए और लगभग 12.12 करोड़ रुपये निकाल भी लिए गए।

शातिर तरीके से बदला मोबाइल नंबर और ईमेल

पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके खाते से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी। यही कारण था कि करोड़ों रुपये के इस भारी-भरकम लेनदेन का कोई भी अलर्ट (SMS) या नोटिफिकेशन अवनीत अरोड़ा को प्राप्त नहीं हुआ। यह सीधे तौर पर बैंकिंग प्रणाली में सेंधमारी और बैंक के भीतर बैठे ‘विभीषणों’ की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

शिकायत पर मिली अंजाम भुगतने की धमकी

अवनीत अरोड़ा ने जब इस गंभीर गड़बड़ी की शिकायत लेकर बैंक शाखा का दरवाजा खटखटाया, तो वहां का रवैया और भी डरावना था। आरोप है कि 20 अगस्त 2025 को बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने न केवल ठीक से बात करने से इनकार कर दिया, बल्कि मामले को तूल देने पर उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद अब पुलिस कार्रवाई शुरू हुई है।

पुलिस जांच के घेरे में बैंक अधिकारी

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक (Branch Manager) और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों की कूटरचना (Forgery), और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किन खातों में ट्रांसफर की गई। क्या यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) से जुड़ा है? इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

यह मामला उन तमाम बैंक खाताधारकों के लिए एक चेतावनी है जो अपने खाते बंद कराते समय औपचारिकताएं तो पूरी करते हैं, लेकिन बैंक से लिखित क्लोजर रिपोर्ट (Closure Report) लेना भूल जाते हैं। हरिद्वार पुलिस की इस जांच में कई बड़े चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।

You Might Also Like

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ: हनुमान जयंती पर 25 हजार भक्तों ने टेका बाबा नीम करौली के दर पर मत्था
NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों से बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: अन्याय नहीं होने दिया जाएगा…
‘इनके हाथों में संसद ही महफूज नहीं हैं तो देश का क्या होगा’, केंद्र पर बरसे RJD सांसद मनोज झा
उफनती नदी में जा गिरा ट्रक, 10 लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने के लिया जा रहे थे लोग
Dehradun: पति की मौत के बाद संघर्ष कर रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा, CSR फंड से 4 लाख की सहायता
TAGGED:Avneet Arora Haridwarcase against bank managerHaridwar banking fraudJwalapur police newssuspicious transaction of Rs 12 crore
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?