By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : नई शिक्षा नीति में यह व्यवस्था की गयी है कि विद्यार्थियों की प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा जहां तक हो सके मातृभाषा में हो-अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : नई शिक्षा नीति में यह व्यवस्था की गयी है कि विद्यार्थियों की प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा जहां तक हो सके मातृभाषा में हो-अमित शाह
देशफीचर्ड

गुजरात : नई शिक्षा नीति में यह व्यवस्था की गयी है कि विद्यार्थियों की प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा जहां तक हो सके मातृभाषा में हो-अमित शाह

The Hill India News
Last updated: December 24, 2022 3:44 pm
The Hill India News
Published: December 24, 2022
Share
SHARE

अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा में शेठ जी सी हाई स्कूल के 95 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और स्कूल को शुभकामनाएं दीं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा में गोवर्धन नाथ जी मंदिर में दर्शन एवं मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी जी नई शिक्षा नीति लेकर आए, यह शिक्षा नीति 25 वर्षों में भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने में मददगार होगी

नई शिक्षा नीति में यह व्यवस्था की गयी है कि विद्यार्थियों की प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा जहां तक हो सके मातृभाषा में हो

नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में बोलने व विचार करने के साथ-साथ तर्क शक्ति, विश्लेषण, अनुसंधान और मौलिक चिंतन भी मातृभाषा में होने पर बल दिया गया है, जिससे भारत में अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक से अधिक बल दिया जा सके

केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अगले 5 से 7 वर्ष में देशभर में प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा भारत की मातृभाषाओं में दिए जाने की व्यवस्था हो जाएगी

मध्यप्रदेश में मेडिकल के पहले सेमेस्टर के पाठ्यक्रम की बहुत सारी पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद होने के बाद अब गुजराती, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया और बंगाली समेत अनेक भारतीय भाषाओं में मेडिकल और अन्य उच्च शिक्षा की शुरुआत होगी

जब तक देश का नागरिक अपनी भाषा में विचार और शिक्षा की शुरुआत नहीं करता तब तक वह स्वयं व अपने देश को आदर नहीं दिलवा सकता

नई शिक्षा नीति में 5+3+3 और 4 साल शिक्षा की व्यवस्था की शुरुआत की गई है और 10 वर्ष के अंदर पूरे देश में यह स्ट्रक्चर लागू हो जाएगा, इसके साथ ही 360 डिग्री होलेस्टिक प्रोग्रस कार्ड कार्यक्रम भी बनाया गया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा में  गोवर्धन नाथ जी मंदिर में दर्शन एवं मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।

अमित शाह मेहसाणा के पिल्वई स्थित शेठ जी.सी. हाई स्कूल के 95 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। गृह मंत्री ने गांधीनगर में महुडी जैन मंदिर में दर्शन भी किए।

शेठ जी. सी. हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसी संस्था के 95 वर्ष तक निष्कंटक और सफलतापूर्वक चलने का अर्थ है कि इस संस्था को बहुत ही पवित्र भावना और बेहतरीन तरीक़े से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए सिर्फ़ भावना ही काफ़ी नहीं है बल्कि इसके लिए सातत्यपूर्ण प्रयास, परिश्रम और सामंजस्य बैठाने की शक्ति भी बहुत ज़रूरी है। श्री शाह ने कहा कि इस विद्यालय के ट्रस्टी मंडल ने बिना किसी हस्तक्षेप के 95 साल से इस संस्था को सफलतापूर्वक चलाकर 35000 से अधिक विद्यार्थियों का जीवन संवारने का काम किया है और इससे बड़ा पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

अमित शाह ने कहा कि अपने 95 साल के कार्यकाल में यह शिक्षा संस्था दो शिक्षा नीतियों की साक्षी बनी है। पहली, अंग्रेज़ों द्वारा बनाई गई शिक्षा नीति जिसमें रटा रटाया ज्ञान बौद्धिक क्षमता का परिचायक था। इस शिक्षा नीति में विचार, अनुसंधान, तर्क, विश्लेषण, निर्णय शक्ति, न्याय और मीमांसा दूर दूर तक नहीं दिखाई देते थे जिसके कारण समाज में कई प्रश्न खड़े हुए दिखाई देते थे। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आया और पूरे देश ने श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया और वे देश के प्रधानमंत्री बने। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री नरेन्द्र मोदी जी नई शिक्षा नीति लेकर आए, यह शिक्षा नीति 25 वर्षों में भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कई मूलभूत परिवर्तन किए गए हैं और सबसे बड़ा परिवर्तन सेकेंडरी तक की शिक्षा को धीरे धीरे मातृभाषा में देने का किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में बोलने व विचार करने के साथ-साथ तर्क शक्ति, विश्लेषण, अनुसंधान और मौलिक चिंतन भी मातृभाषा में होने पर बल दिया गया है, जिससे भारत में अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक से अधिक बल दिया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के लिए अपनी मातृभाषा में मौलिक चिंतन बहुत ज़रूरी है और यह काम देश के नेता और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

अमित शाह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में यह व्यवस्था की गयी है कि विद्यार्थियों की प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा जहां तक हो सके मातृभाषा में हो। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अगले 5 से 7 वर्ष में देशभर में प्राथमिक और सेकेंडरी शिक्षा भारत की मातृभाषाओं में दिए जाने की व्यवस्था हो जाएगी। इसके साथ ही टेक्निकल, मेडिकल और अन्य उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने का काम शुरू हो गया है। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के भोपाल मे्ं मेडिकल के पहले सेमेस्टर के पाठ्यक्रम की बहुत सारी पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद होने के बाद वहाँ हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत हो चुकी है और अब गुजराती, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया और बंगाली समेत अनेक भारतीय भाषाओं में मेडिकल और अन्य उच्च शिक्षा की शुरुआत होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी यदि परतंत्रता की दुर्गंध आती रहती है तो स्वतंत्रता की सुगंध फैल ही नहीं सकती”। श्री शाह ने कहा कि जब तक देश का नागरिक अपनी भाषा में विचार और शिक्षा की शुरुआत नहीं करता तब तक वह स्वयं व अपने देश को आदर नहीं दिलवा सकता। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में 5+3+3 और 4 साल शिक्षा की व्यवस्था की शुरुआत की गई है और 10 वर्ष के अंदर पूरे देश में यह स्ट्रक्चर लागू हो जाएगा। साथ ही 360 डिग्री होलेस्टिक प्रोग्रस कार्ड कार्यक्रम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंदर व्यवसायिक और कौशल शिक्षा की भी बहुत बड़ी भूमिका है और 50 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों को 10वीं पास करने से पहले किसी प्रकार की व्यवसायिक शिक्षा के साथ जोडकर स्वरोजगार की दिशा में उसे आगे ले जाने में यह नई शिक्षा नीति बहुत काम आएगी। श्री शाह ने कहा कि 6 से 8, 10 दिन बैग-लैस पीरियड की भी शुरुआत इस यह शिक्षा नीति में की गई है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने का काम सरकार अकेले नहीं कर सकती, इसमें शिक्षा संस्थानों, शिक्षाविदों, शिक्षकों और शिक्षकों को तैयार करने वालों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए भी परिश्रम जरुरी है, इसीलिए रोज सुबह परिश्रम करने के संकल्प के साथ अगर बच्चे आगे बढेंगे तो जीवन में उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकेगा। श्री शाह ने कहा कि अपने लिए परिश्रम करने के साथ-साथ दूसरों के लिए, देश के लिए और समाज के लिए भी परिश्रम करने से कोई नहीं रोक सकता।

You Might Also Like

लोकसभा में विपक्ष पर गरजे अनुराग ठाकुर, ‘संविधान में कितने पेज… पढ़ते हो नहीं और लहराते फिरते हो’
भारत में पहली बार डिजिटल समुद्री मत्स्य पालन जनगणना की शुरुआत, 12 लाख मछुआरे परिवार होंगे शामिल
देहरादून: 54 आंगनबाड़ी केंद्र बने हाईटेक प्ले स्कूल, 150+ का मॉडर्नाइजेशन कार्य शुरू
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात, 40 बेड के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन
New Delhi: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 4,282 नए केस आए सामने
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?