By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली; सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और ऋण सेवाओं तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर पशुधन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है: पुरुषोत्तम रूपाला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली; सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और ऋण सेवाओं तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर पशुधन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है: पुरुषोत्तम रूपाला
देशफीचर्ड

नई दिल्ली; सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और ऋण सेवाओं तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर पशुधन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है: पुरुषोत्तम रूपाला

Rajesh Dabral
Last updated: June 2, 2022 5:54 am
Rajesh Dabral
Published: June 2, 2022
Share
The Union Minister for Fisheries, Animal Husbandry and Dairying, Shri Parshottam Rupala delivering the inaugural address at the “Conclave of 75 Entrepreneurs and Exhibition of 75 Indigenous Livestock Breeds” as part of Azadi Ka Amrit Mahotsav, in New Delhi on June 01, 2022.
SHARE

पुरुषोत्तम रूपाला ने 75 उद्यमियों के सम्मेलन और 75 देशी पशुधन नस्लों की प्रदर्शनी का उद्घाटन  किया

सम्मेलन से पहले श्री रूपाला ने गौ पूजा की

डॉ. एल. मुरुगन और डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने सम्मेलन को संबोधित किया

नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 1200 किसान शामिल हुए

1000 कॉमन सर्विस सेंटर से जुड़े देश भर के किसान

मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उन्नत पशुधन सशक्त किसान सम्मेलन का आयोजन कर रहा है

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज नई दिल्ली में 75 उद्यमियों के सम्मेलन और 75 स्वदेशी पशुधन नस्लों की प्रदर्शनी- उन्नत पशुधन सशक्त किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और डॉ. संजीव कुमार बाल्यान इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि थे और दोनों ने इस कार्यक्रम में भाषण भी दिया।  पुरुषोत्तम रूपाला ने डॉ. एल. मुरुगन और डॉ. संजीव बाल्यान के साथ गोजातीय/बकरा/पक्षी/सुअर प्रजातियों की सर्वश्रेष्ठ 75 स्वदेशी नस्लों को प्रदर्शित करने के लिए डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डिजिटल प्रदर्शनी में 75 देशी पशुधन नस्लों और डेयरी तथा मुर्गीपालन किसानों, एफपीओ, नए उद्यमियों, स्टार्ट-अप और उद्योग की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर  अतुल चतुर्वेदी, सचिव, डीएएचडी और डॉ. ओ. पी. चौधरी, संयुक्त सचिव, डीएएचडी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मीनेश शाह, अध्यक्ष, एनडीडीबी, संजय सिंघल, सीओओ, डेयरी एंड बेवरेजेज, आईटीसी लिमिटेड,  संग्राम चौधरी, एमडी, बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड और डेयरी क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में 1200 से अधिक किसान मौजूद थे। देश भर के किसान 1,000 कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से इस आयोजन से जुड़े थे।

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, पशुपालन और डेयरी विभाग, एफएएचडी मंत्रालय ने सीआईआई के साथ मिलकर डेयरी और पोल्ट्री किसानों, नए उद्यमियों, स्टार्टअप और उद्योग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सम्मेलन का आयोजन किया है। श्री रूपाला ने आज सम्मेलन से पहले गौ पूजा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001P9L4.jpg

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी हितधारकों के संयुक्त योगदान के कारण भारत का डेयरी क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य और ऋण सेवाओं तक किसानों की पहुंच बढ़ाकर पशुधन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002U6FR.jpg

रूपाला ने सम्मेलन में ए-हेल्प के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 3 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं – प्रो. मोती लाल मदान, डॉ. कुशल कुंवर सरमा और डॉ सोसम्मा आइपे को सम्मानित किया। इसके अलावा, रूपाला ने सम्मेलन में पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 के विजेताओं को भी सम्मानित किया। उन्नत पशुधन सशक्त किसान सम्मेलन में लगभग 75 स्वदेशी नस्लों और 75 उद्यमियों के बारे में कॉफी टेबल बुक लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में 4 किसानों के वीडियो दिखाए गए, जिन्होंने खेती और डेयरी क्षेत्र में अपनी नवीन तकनीकों के कारण राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I4FD.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VQJW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DJH7.jpg

सम्मेलन में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे भारत किसानों के घर तक गुणवत्तापूर्ण पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. बाल्यान ने विस्तार से बताया कि कैसे एनपीडीडी योजना पूरे भारत में डेयरी उत्पादन और प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे की स्थापना को आगे बढ़ा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006V5MO.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008UQ3W.jpg

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अतुल चतुर्वेदी, सचिव, डीएएचडी ने कहा कि देश भर के किसान 1,000 कॉमन सर्विस सेंटर्स के माध्यम से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। डॉ. ओ. पी. चौधरी, संयुक्त सचिव, डीएएचडी ने कहा कि सभी हितधारकों को एक तरह से सहयोग करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आने वाली पीढ़ी डेयरी क्षेत्र से लाभान्वित हो सके। डॉ. प्रवीण मलिक, पशुपालन आयुक्त, डीएएचडी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

इस सम्मेलन में तीन तकनीकी विषयगत सत्रों जैसे उत्पादकता बढ़ाना और पशु स्वास्थ्य में सुधार, मूल्य संवर्धन और बाजार संबंध और नवाचार एवं प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें मुख्य चलन को प्रदर्शित करने, अवसर की पहचान करने और किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सम्मेलन के सत्र कुछ ऐसे नवीन समाधान/सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं जो डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र को बदलने और किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता रखते हैं और इसका उद्देश्य डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा। यह उभरते हुए अवसरों में एक गहरा गोता है और प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों के साथ-साथ स्टार्ट-अप के अनुभवों से सीखने का एक मंच होगा कि कैसे मूल्यवर्धन, विविध उत्पाद पोर्टफोलियो और बेहतर बाजार पहुंच ने डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र में बदलाव लाया और आय में वृद्धि के अवसरों को भी बढ़ाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009RQFU.jpg

 

You Might Also Like

नैनीताल में ‘आदमखोर’ का खौफ: 15 दिनों में दूसरी महिला को बनाया निवाला, धारी क्षेत्र में दहशत के बीच ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नई दिल्ली :भारत से गेहूं निर्यात के लिए कई देशों से अनुरोध संसाधित किया जा रहा है : अंगमुथु
अमित शाह ने लोकसभा में किया ‘नक्सलमुक्त भारत’ का ऐलान; राहुल गांधी पर लगाया ये गंभीर आरोप
पुरी में भगवान जगन्नाथ की ‘चंदन यात्रा उत्सव’ के दौरान, पटाखों के ढेर में विस्फोट 15 झुलसे
5 साल के बच्चे ने चाकू घोंपकर कर दी अपने सगे भाई की हत्या, ये खबर उड़ा देगी आपके होश
TAGGED:animal healthdevelopmentincreasinglivestockPurushottam Rupala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?