By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अच्छी ख़बर : देश के 5 बच्चों को मिला इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवार्ड
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > अच्छी ख़बर : देश के 5 बच्चों को मिला इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवार्ड
दिल्ली

अच्छी ख़बर : देश के 5 बच्चों को मिला इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवार्ड

The Hill India Desk
Last updated: August 16, 2023 10:11 am
The Hill India Desk
Published: August 16, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक्शन फाॅर नेचर की ओर से बुधवार को इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवार्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। इसमे विश्व के 17 प्रतिभागियों समेत देश के पांच प्रतिभागी विजेता बने हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी ईहा दीक्षित ने विश्व के बाल पर्यावरणविद्वों की सूची में टाॅप रैंकिंग हासिल करने के साथ ही प्रथम पुरस्कार भी जीत लिया है।

पर्यावरण समस्या समाधान में योगदान देने वाले दुनिया भर के बच्चों को सैन फ्रांसिसको स्थित एक्शन फाॅर नेचर की ओर से प्रति वर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष विश्व के 17 बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। जिनमें मेरठ के जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। ईहा को 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित ईहा दीक्षित ने साढे़ चार वर्ष की उम्र में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का कार्य शुरू किया था। ईहा दीक्षित ने महज साढे़ पांच वर्ष की आयु में ग्रीन ईहा स्माइल फाउंडेशन की स्थापना की थी। वह 275 सप्ताह से हर रविवार पौधारोपण कर रही है। वह अब तक देश के कई शहरों में बीस हजार से अधिक पौधे लगा चुकी है। उनके द्वारा लगाए गए तमाम पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। हाल ही में आवास विकास परिषद के सहयोग से भी वह ग्रीन बेल्ट में विशाल पौधारोपण कर रही हैं।

ईहा के पर्यावरण प्रेम के कारण ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अपना नन्हा दोस्त मानते हैं। ईहा दीक्षित प्रधानमंत्री के द्वारा बताई गई मटका विधि से पौधारोपण करती है। इस विधि से पौधारोपण करने पर सिंचाई में इस्तेमाल होने वाला जल 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है तथा पौधों की वृद्वि दर भी 20 प्रतिशत अधिक होती है।

ईहा अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्लांट और सीड बैंक भी चलाती हैं। उन्होंने बीआईएमटी काॅलेज में ईहा औषधीय वाटिका की स्थापना की हुई है, जहां से निशुल्क औषधीय पौधे प्रदान किए जाते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग वह प्लांटर होल्डर बनाने के लिए करती हैं। इसके अलावा ईहा ने बड़ी संख्या में सीड बाॅल भी तैयार किए हैं।

ईहा ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा। उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों का सत्यापन होने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए शार्ट लिस्ट किया गया था। लगभग 55 मिनट उनका इंटरव्यू चला था। उन्हेें विश्वास था कि अवार्ड लिस्ट में उनका नाम होगा, लेकिन वल्र्ड रैंक में प्रथम स्थान पर आना मेरे लिए ईश्वर, परिजनों, टीचर्स और बडे़ लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। पुरस्कार हासिल करने से उत्साहित ईहा ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। वह अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अंतिम सांस तक पौधे लगाने और उनके संवर्धन के लिए कार्य करना चाहती है।

मिल चुके हैं कई सम्मान

ईहा को इससे पहले कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। ईहा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से वाॅटर हीरो पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। वह संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आयोजित विश्व एशिया शांति सम्मेलन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ईहा के कार्यो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्म समेत तमाम बाॅलीवुड हस्तियां सराहना कर चुके हैं।

स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा

ईहा की उपलब्धियों को कई सीबीएसई स्कूलों में कक्षा सात में पढ़ाया जाता है। वह अभी स्वयं कक्षा छह की छात्रा है, जबकि कक्षा सात के छात्र-छात्राओं को उसके बारे में पढ़ाया जाता है। ईहा दीक्षित 2019 में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम मन की बात और फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ भी टाटा टी जागो रे अभियान का प्रोमो कर चुकी हैं।

You Might Also Like

संविधान दिवस समारोह हमारे युवाओं को राष्ट्र के संस्थापक दस्तावेज-संविधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा है : द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील.
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सात घंटे बाद द्वारका कोर्ट ने दी जमानत.. रिहा हुए पवन खेड़ा,
दिल्ली शराब घोटाला केस मामले में हाई कोर्ट से केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज, अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
New Delhi: बृजभूषण शरण सिंह का हो नार्को टेस्ट: खाप पंचायत ने पहलवानों के समर्थन में कही ये बात
TAGGED:International Young Eco Hero AwardNew Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?