
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की एंजियोप्लास्टी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।