
चीन मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ ने चीन के तमाम शहरों को अपने आगोश में ले लिया है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग लापता हैं। लाखों लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। चीन में मकान, दुकान, संस्थान सब बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। राजधानी बीजिंग से लेकर अन्य प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे तक पानी में डूब चुके हैं या फिर उनमें अथाह पानी भरने से संचालन बंद करना पड़ा है। चीनवासियों को सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
शनिवार को भी चीन के पूर्वोत्तर हिस्से में डोकसुरी तूफान के चलते वर्षा जारी रही और प्रशासन ने हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला। अधिकारियों ने कई लोगों की मौत और कई के लापता होने की जानकारी दी है। जिलिन प्रांत के शुलान शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हो गए। वहां पिछले पांच दिन से वर्षा हो रही है। स्थानीय आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि 700,000 से अधिक लोगों सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है। वहीं इस शहर के जलमग्न क्षेत्रों से 14,300 को बाहर निकाला गया है।