
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में घटना कोहरा छाया रहेगा और कहीं-कहीं हल्की धूप खिली रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे 4 जनवरी, 2024 तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वही उत्तरी पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्य कोहरे की चपेट में हैं। बिहार की बात करें तो राजधानी पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH | #WATCH | Last sunrise of the year 2023 from Bhubaneswar, Odisha.
(Visuals from Khandagiri Hills) pic.twitter.com/kytCTvZrfj
— ANI (@ANI) December 31, 2023
Zero visibility was recorded in Jorhat, Pathankot, Jammu, Agra, and Bhatinda this morning. Visibility was 25 meters in Ambala, 50 meters in Bikaner, Patiala, Chandigarh, Gwalior, Jhansi and 200 meters in Amritsar and Hisar: IMD pic.twitter.com/rywtG3FkXz
— ANI (@ANI) December 31, 2023
पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर असर उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। आज भी कई उड़ानें और कई ट्रेनों की रफ्तार भीषण शीतलहर के कारण प्रभावित हुई हैं। खासकर दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें देऱी से चल रही हैं तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि कई फ्लाइट्स भी लेट हैं। आज सुबह जोरहाट, पठानकोट, जम्मू, आगरा और भटिंडा में शून्य दृश्यता दर्ज की गई। अंबाला में दृश्यता 25 मीटर, बीकानेर, पटियाला, चंडीगढ़, ग्वालियर, झाँसी में 50 मीटर और अमृतसर और हिसार में 200 मीटर थी: आईएमडी