By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खुलासाः थिनर के डिब्बो को पीटने पर हुआ था धमाका, आरोपी शौकिन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > खुलासाः थिनर के डिब्बो को पीटने पर हुआ था धमाका, आरोपी शौकिन गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइमदेश

खुलासाः थिनर के डिब्बो को पीटने पर हुआ था धमाका, आरोपी शौकिन गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: April 15, 2025 12:12 pm
The Hill India Desk
Published: April 15, 2025
Share
SHARE

गोदाम से बिना लाइसेंस की आतिशबाजी की सामग्री भी बरामद
हरिद्वार। गोदाम में हुए धमाके का खुलासा करते हुए पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह विस्फोट थिनर के डिब्बो को कबाड़ी द्वारा पीटे जाने पर हुआ था वहीं पुलिस को गोदाम से अवैध आतिशबाजी की विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।  पुलिस ने इस घटनाक्रम के आरोपी शौकिन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि बीते रोज थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनपुरा में दोपहर के समय शौकीन पुत्र मूर्तजा निवासी ग्राम धनपुरा, पथरी के सेटरिंग गोदाम में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें गोदाम मालिक व कबाड़ी घायल हो गये थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि गोदाम में कार्य कर रहे दो व्यक्ति दिलशाद पुत्र मेहबूब, निवासी ग्राम धनपुरा और मुस्तफा पुत्र आलम,निवासी गुर्जर बस्ती, थाना पथरी विस्फोट के कारण घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय नागरिकों की सहायता से क्लासिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर की गई पूछताछ में यह पता चला कि गोदाम स्वामी शौकीन द्वारा अपने शटरिंग गोदाम में थिनर व पेट्रोल के पुराने कनस्तर कबाड़ी दिलशाद को बेचे जा रहे थे। जब दिलशाद उन डिब्बों को ठोक-पीट रहा था, तभी एक डिब्बा फट गया जिससे ब्लास्ट हुआ। मौके से थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थ के डिब्बे बरामद हुए मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एफएसएल एवं बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान जब शौकीन से गहन पूछताछ की गई, तो उसके सेटरिंग गोदाम के पिछले हिस्से से आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई।
गोदाम परिसर में बिना लाइसेंस के पटाखा निर्माण में प्रयुक्त आतिशबाजी सामग्री का संग्रहण एवं लापरवाहीपूर्ण कार्य करने से, जिसके कारण दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए इस आधार पर पुलिस ने गोदाम स्वामी शौकीन पुत्र मूर्तजा को धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 125/288 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : शिक्षा प्रणाली को सभी बाधाओं को तोड़ना चाहिए और छात्रों को सशक्त बनाना चाहिए-धर्मेंद्र प्रधान
देहरादून:- यहां पकड़े गए लाखों के चोरी हुए स्टांप! DM सोनिका ने की यह कार्रवाई
भारत में सड़क सुरक्षा पर पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने युवाओं से अभियान का नेतृत्व संभालने की करी अपील
Uttarakhand : लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण को किया गया निलंबित
19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी

The Hill India News
The Hill India News
November 17, 2026
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
अंडर-19 फाइनल में मोहित उल्वा ने दोहराया धोनी वाला जादू! आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को बनाया चैंपियन, सुनील गावस्कर बोले- इस खिलाड़ी में दिखी ‘आइसमैन’ जैसी शांति
ठिठुरती ठंड में भी नहीं डिगी आस्था! उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, मसूरी में कृत्रिम झील बनी आस्था का केंद्र; 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़कर व्रतियों ने मांगी परिवार की खुशहाली
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, छह महीने तक नहीं होंगे बदरी विशाल के दर्शन; जानिए क्यों स्त्री वेश धारण करते हैं मुख्य पुजारी रावल?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?