By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार का बड़ा ऐलान: कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य विक्रेताओं को दिखाना होगा फूड लाइसेंस, उल्लंघन पर ₹2 लाख तक जुर्माना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार का बड़ा ऐलान: कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य विक्रेताओं को दिखाना होगा फूड लाइसेंस, उल्लंघन पर ₹2 लाख तक जुर्माना
उत्तराखंडफीचर्ड

धामी सरकार का बड़ा ऐलान: कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य विक्रेताओं को दिखाना होगा फूड लाइसेंस, उल्लंघन पर ₹2 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
Last updated: July 1, 2025 3:01 pm
The Hill India News
Published: July 1, 2025
Share
SHARE

📍 देहरादून | उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर धामी सरकार ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सेहत को सर्वोपरि मानते हुए, सरकार ने इस बार यात्रा मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले हर दुकानदार के लिए फूड लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। आदेश न मानने पर ₹2 लाख तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यात्रा मार्ग में संचालित सभी होटल, ढाबे, ठेली, फड़ और भंडारों पर निगरानी सख्त की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर खाद्य कारोबारी को अपनी दुकान या स्टॉल पर फूड लाइसेंस या पंजीकरण की प्रति प्रमुखता से लगानी होगी, जिससे उपभोक्ता उसे आसानी से देख सकें। होटल व भोजनालयों में ‘फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड’ भी अनिवार्य किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 55 के तहत जो भी इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं गंभीर मामलों में आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो दूध, मिठाई, तेल, मसाले, पेय पदार्थ आदि के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करेंगी।
मानकों पर खरे न उतरने वाले प्रतिष्ठानों को तत्काल सील कर दिया जाएगा।

सरकार ने जनता को जागरूक करने के लिए बैनर, पोस्टर, पर्चे और सोशल मीडिया अभियानों की शुरुआत की है। इसके साथ ही एक टोल फ्री हेल्पलाइन 18001804246 जारी की गई है, जिस पर कोई भी व्यक्ति खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कर सकता है।
प्राप्त शिकायतों पर प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर कार्रवाई करेंगी।

हर जिले से प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

धामी सरकार ने सभी धार्मिक संस्थाओं, भंडारा संचालकों और खाद्य विक्रेताओं से अपील की है कि वे श्रद्धालुओं की आस्था और सेहत दोनों का सम्मान करें। सरकार चाहती है कि कांवड़ यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक बने, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उदाहरण बने।

You Might Also Like

रुद्रपुर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही, SSP ने दो महिला कांस्टेबलों को किया सस्पेंड
रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले का कबूलनामा, यू-ट्यूब से सीखा एडिटिंग कमाना चाहता था पैसा
आप के केजरीवाल और भगवंत मान आज पहुंचेंगे अयोध्‍या, रामलला के करेंगे दर्शन
PM ऋषि सुनक के भारत आने से पहले, ब्रिटिश मीडिया ने मचा दिया बवाल, कह डाली ये बात…
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को दी श्रद्धांजलि
TAGGED:Big announcementDhami government'sfine up to ₹ 2 lakh for violationFood vendorshave to show food licenseKanwar Yatra route
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?