Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

कांग्रेस का दामन छोड़कर आज BJP ज्वाइन करेंगे अशोक चव्हाण, सूत्रों के अनुसार इस वजह से लिया ये फैसला

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं। चव्हाण दोपहर करीब 12 बजे मुंबई बीजेपी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत बावनकुले के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे. चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस और विधायक पद से सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में भी अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजा था। अपने इस्तीफे के बाद चव्हाण ने कहा कि उन्होंने ‘अभी तक बीजेपी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।’

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक चव्हाण और अमर राजुरकर पूर्व एमएलसी आज भाजपा जॉइन करेंगे। उनके साथ ही कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में जाने की खबरे मिल रही हैं। अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने की वजह भी सामने आई है और कहा जा रहा है कि चव्हाण को राज्यसभा उम्मीदवारी मिल सकती है। अशोक चव्हाण कल भाजपा से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी की महाराष्ट्र राज्यसभा के लिए आज देर शाम तक लिस्ट जारी हो सकती है। सिर्फ़ औपचारिक ऐलान बाक़ी है। सूत्रों के अनुसार ये विधायक अमित देशमुख, धीरज देशमुख, जितेश अंतारपूरकर, कुणाल पाटील, संग्राम थोपटे, माधवराव जवळकर और
विश्वजीत कदम भी बीजेपी जॉइन कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724