By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने किए अपने अनुभव साझा, मिल रही सुविधाओं की कर रहे हैं सराहना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने किए अपने अनुभव साझा, मिल रही सुविधाओं की कर रहे हैं सराहना
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने किए अपने अनुभव साझा, मिल रही सुविधाओं की कर रहे हैं सराहना

The Hill India News
Last updated: July 20, 2024 11:03 am
The Hill India News
Published: July 20, 2024
Share
File Photo
SHARE

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में उपलब्ध सुविधाओं से अभिभूत नजर आ रहे हैं। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं। जौनपुर से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई ममिता नौटियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत ही सुकून मिला। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में बेहतर स्वच्छता सहित खाने-पीने व अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन करने आई हैं तथा यहां आकर स्वर्ग जैसी आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी केदारनाथ धाम आने की अपील की है।

केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र शहर के अमरावती जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहित होकर बताया कि केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत ही अच्छे ढंग से केदार बाबा के दर्शन हुए हैं। बाबा केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए बताया कि दर्शन के बाद उन्हें बहुत ही सुंदर एहसास हुआ है। गुजरात से बाबा केदार के दर्शन को आए दिग्नेश ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छे तरीके से बाबा केदारनाथ के दर्शन हुए हैं। उन्होंने यहां के वातावरण को अद्भुत बताया। साथ ही यहां के लोगों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्शन के बाद ऐसा एहसास हुआ कि जैसे वो स्वर्ग में पहुंच गए हों। उन्होंने बताया कि वो अवसर आने पर फिर से केदारनाथ के दर्शनों को आएंगे।

अपनी साथियों के साथ गुजरात पोरबंदर से आई मिर्जा ने बताया कि उन्हें केदारनाथ के दर्शन बहुत ही सरल तरीके से हुए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में आने से उन्हें स्वर्ग जैसे आनंद की अनुभूति हो रही है। उत्तरकाशी जनपद के केशव डोभाल ने केदारनाथ दर्शन के बाद कहा कि उन्होंने पहली बार केदारनाथ धाम की यात्रा की है जिसे उन्होंने बहुत सुखद बताया। उन्होंने कहा कि यहां की यात्रा के सुखद अनुभव को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें बाबा केदार की कृपा से बेहतर ढंग से दर्शन हुए हैं।

राजस्थान प्रदेश के नोहर से आई गौरा व उनकी एक अन्य साथी ने केदारनाथ के दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भोले बाबा के चरणों में आकर उनकी वर्षों की तमन्ना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने यहां पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर रहने, खाने से लेकर साफ-सफाई सहित अन्य सभी तरह की सभी सुविधाएं काफी बेहतर हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद श्रद्धालु विवेक दुबे भी केदारनाथ धाम के दर्शनों से उत्साहित दिखे। उन्होंने केदार धाम के मौसम व उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की है। केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पैदल मार्ग व धाम में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

You Might Also Like

नेपाल में राजनीतिक हलचल के बीच उत्तराखण्ड सतर्क, CM धामी ने तीन सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा
शादी में नहीं पिलाई शराब तो पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन को बेरहमी से पीटा, दोनों को किया अस्पताल में भर्ती
उत्तराखण्ड के सृजनशील युवाओं और लेखकों को एक मंच प्रदान करेगा ‘‘लेखक गाँव’’- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी; अदाणी समूह के शेयरों में उछाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?