By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun : बन्द कमरे में नमाज़ पढ़ता था वैभव..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun : बन्द कमरे में नमाज़ पढ़ता था वैभव..
उत्तराखंड

Dehradun : बन्द कमरे में नमाज़ पढ़ता था वैभव..

The Hill India Desk
Last updated: June 10, 2023 6:28 am
The Hill India Desk
Published: June 10, 2023
Share
SHARE

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक युवक का आनलाइन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह युवक पिछले चार वर्ष से नमाज पढ़ता आ रहा है। उसने अपने कमरे की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हैं।

बताया जा रहा है कि युवक में यह बदलाव एक पाकिस्तानी यूट्यूबर से जुड़ने के बाद आया, जोकि मोटीवेटर है। इसके बाद युवक परिवार से कटा-कटा रहने लगा। वह अधिकांश समय खुद को अपने कमरे में बंद रखता है। मामला प्रकाश में तब आया, जब पिछले दिनों नमाज पढ़ने से रोकने पर वह पिता पर हमलावर हो गया।

इसके बाद पीड़ित पिता पुलिस के पास पहुंचे। युवक के कुछ इस्लामिक संगठनों से जुड़ाव की बात भी सामने आ रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल और लैपटाप को कब्जे में लेकर इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं उसका पाकिस्तान या अन्य किसी देश से संपर्क तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि युवक की चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी। डोईवाला के बुल्लावाला क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार बिजल्वाण एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र वैभव वर्ष 2019 से अब्दुल कादिर नाम के पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को फाॅलो करता है। इस चैनल से जुड़ने के बाद उसके आचरण में अचानक बदलाव आने लगा।

वह इस्लाम को अपना धर्म बताने लगा और नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पिछले चार वर्ष से वह घर पर अधिकांश समय खुद को कमरे में बंद रखता है। इस दौरान ज्यादातर समय लैपटाप और मोबाइल पर बिताता है। सिर्फ नित्यक्रम और भोजन आदि के लिए ही कमरे से बाहर निकलता है।

वह मुस्लिम धर्म को लेकर मुखर रहता है और समझाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। वैभव की ये हरकतें बढ़ती देख दो दिन पूर्व पिता को लगा कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। चिकित्सक को दिखाने की बात कहने पर वह पिता को पीटने लगा।

इसके बाद पिता डोईवाला थाने पहुंचे और सारी कहानी पुलिस को सुनाई। पालीटेक्निक कर चुका वैभव आइटी में डिप्लोमाधारी है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें हैं। वर्ष 2021 में वह लापता हो गया था। तब पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन एक दिन बाद ही वह स्वयं घर आ गया।

पुलिस के अनुसार, वह क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन से जुड़ गया था। डोईवाला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। इसी से पता चलेगा कि वह किन व्यक्तियों के संपर्क में था।

कोरोनाकाल के बाद युवक घर से बाहर नहीं निकला। इस कारण वह तनाव में है। उसका इस्लाम के प्रति आकर्षण बढ़ा है और इस्लामिक संगठनों से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। उससे अलग-अलग चरणों में पूछताछ की जाएगी। यह बात भी सामने आई है कि उसने इस्लाम के बारे में आनलाइन ही जानकारी हासिल की। आरोपित ने साफ्टवेयर डेवलपमेंट में पालीटेक्निक से कोर्स किया है, इसलिए उसे अलग-अलग एप के बारे में काफी जानकारी है।

-दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून

सीएम धामी ने डीजीपी और जिलो के कप्तानों को साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई ऐसा माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । इसको लेकर आज सीएम धामी ने डीजीपी एडीजी समेत देहरादून एसएसपी और तमाम पुलिस कप्तानों के साथ मीटिंग भी की और ऐसे मामलों पर नजर बनाने के निर्देश दिये।

You Might Also Like

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.4
Uttarakhand: मुख्य सचिव ने जलाशयों के डिसिल्टिंग को, रॉयल्टी फ्री करने हेतु नीति बनाने के दिए निर्देश
Uttarakhand: पीआरएसआई ने “जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका” विषय पर किया वेबिनार, टेक्नोलॉजी व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम बनाती है : डॉ उनियाल
उत्तराखण्ड: देवबंद- रूड़की नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ज्योर्तिमठ रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण
TAGGED:DehradunDoiwala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?