By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, हुई 150 छात्र-छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, हुई 150 छात्र-छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, हुई 150 छात्र-छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग

The Hill India News
Last updated: December 2, 2025 12:40 pm
The Hill India News
Published: December 2, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 02 दिसंबर 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे ड्रग टेस्टिंग अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र-छात्राओं की रैंडम सैम्पलिंग की गई। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक तीन प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सैंपलिंग की जा चुकी है।

Contents
“ड्रग टेस्टिंग से न घबराएँ, उद्देश्य केवल बचाव है”—जिलाधिकारी सविन बंसलसभी शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग्स कमेटी सक्रिय की जाएगीजिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ ठोस कदम

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों में रोस्टरवार ड्रग टेस्टिंग अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी स्कूल या कॉलेज में ड्रग टेस्टिंग के दौरान कोई भी छात्र/छात्रा पॉजिटिव पाया जाता है तो संबंधित डीन, प्रबंधक या संस्थान स्वामी पर भी विधिक कार्रवाई की जाएगी, तथा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


“ड्रग टेस्टिंग से न घबराएँ, उद्देश्य केवल बचाव है”—जिलाधिकारी सविन बंसल

डीएम सविन बंसल ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इस ड्राइव का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि बच्चों और किशोरों को नशे की भयावहता तथा उसके दुष्प्रभावों से बचाना है। उन्होंने कहा—

“यह ड्राइव मुख्यमंत्री जी के ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ विज़न को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन का बड़ा और निर्णायक कदम है। समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने में अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।”


सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग्स कमेटी सक्रिय की जाएगी

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय किया जाए। इन कमेटियों में एक छात्र और एक छात्रा को प्रतिनिधि के रूप में शामिल कर जागरूकता को बढ़ाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, नशीले पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए—

  • मानस हेल्पलाइन नंबर: 1933
  • NCV मानस पोर्टल
  • डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन: 9625777399

—के पोस्टर सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और कार्यालयों में अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


जिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ ठोस कदम

जिला प्रशासन नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निम्न कदम उठा चुका है—

  • रायवाला स्थित 30 बेड वाले नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन
  • एम्स ऋषिकेश के साथ एमओयू—जिसके तहत 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए आरक्षित
  • जिला एंटी-ड्रग्स हेल्पलाइन: 9625777399 का संचालन
  • स्कूल-कॉलेजों में सघन जागरूकता कार्यक्रम
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में चरणबद्ध रैंडम ड्रग टेस्टिंग

जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के खतरे से लड़ने के लिए सरकारी एजेंसियों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों के बीच सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी को अमृतपाल की पैरवी करना पड़ गया महंगा, बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब
CM धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा..
Mizoram Election Result Live: मिजोरम में वोटों की गिनती आज, जोरमथांगा और लालदुहोमा दोनों में किसको मिलेगा ताज ?
उत्तर भारत में आज भी बरसेंगे मानसूनी बादल: हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही, दिल्ली-एनसीआर में उमस से बेहाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
मॉनसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा! डेंगू के 138 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए क्या खाएं-पिएं और कैसे रहें सुरक्षित
10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 34 सड़कें बंद
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी! 32वें दिन भी करोड़ों की कमाई, ₹2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹130 करोड़ का आंकड़ा
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामानुज के तेवर सख्त, बोला—“न पछतावा है, न माफी मांगूंगा”; ‘शुगर डैडी’ को भी धमकी देने का दावा
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?