उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया मतदान, पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

खबर को सुने

ऊधमसिंह नगर/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई (जिला ऊधमसिंह नगर) में बूथ संख्या-3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए लाइन में लगकर मतदान किया, उनके साथ उनकी माता बिशना देवी ने भी मतदान में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद जनता से संवाद करते हुए प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा,

“हर एक वोट राज्य की पंचायत व्यवस्था को मजबूत करता है। आम नागरिकों की भागीदारी से ही मजबूत और जवाबदेह लोकतांत्रिक तंत्र स्थापित होता है।”

मुख्यमंत्री का यह संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


उत्तराखंड में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का दौर चल रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक के प्रतिनिधियों का चयन हो रहा है। मुख्यमंत्री का स्वयं मतदान केंद्र पर पहुंचना जन भागीदारी और लोकतंत्र में विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button