
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि आगामी तीन दिनों तक पूरे राज्य में बादल जमकर बरस सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
आज इन जिलों में बरसेंगे बादल
आज यानी 17 अप्रैल को गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 18 से 20 अप्रैल तक पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर बने रहने के आसार हैं। 21 अप्रैल को स्थिति कुछ हद तक सुधरेगी, जब केवल तीन जिलों में बारिश की संभावना है।
चार दिनों तक वर्षा का दौर
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, 17 अप्रैल को 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी है, जबकि 18, 19 और 20 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। इस बारिश से गर्मी में मिली राहत तो है, लेकिन यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।
प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार
-
देहरादून: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C
-
हरिद्वार: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 19°C
-
रुद्रपुर: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 23°C
-
काशीपुर: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 22°C
-
हल्द्वानी: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C
पहाड़ी इलाकों का मौसम भी ठंडा
-
नई टिहरी: अधिकतम 20°C, न्यूनतम 7°C
-
उत्तरकाशी: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 9°C (यहीं स्थित हैं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम, जिनके कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे)
-
पौड़ी गढ़वाल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C
-
रुद्रप्रयाग: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 12°C (केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे)
-
चमोली: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 11°C (बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे)
-
अल्मोड़ा: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 11°C
-
बागेश्वर: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 11°C
-
पिथौरागढ़: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 14°C
-
चंपावत: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 14°C
-
नैनीताल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 17°C
सुझाव
राज्य में अगले कुछ दिनों तक यात्रा, तीर्थाटन या पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहनी चाहिए। बारिश के कारण कुछ मार्गों पर फिसलन या भूस्खलन की आशंका भी बनी रह सकती है।
Forecast/ Warning issued for Uttarakhand on 15.04.2025 pic.twitter.com/PCvfk00lau
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) April 15, 2025