By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Rajesh Dabral
Last updated: April 5, 2022 8:58 am
Rajesh Dabral
Published: April 5, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर उनका आभार व्यक्त किया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए G.S.T प्रतिकर अवधि को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड में नवीनतम तकनीक व वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के लिये भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (I.I.S.E.R) की स्थापना और फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (N.I.P.E.R) की स्थापना का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड में बागवानी की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री से कश्मीर की तर्ज पर ₹2000 करोड़ का बागवानी पैकेज दिये जाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड की अंशधारिता में उत्तर प्रदेश के अंश का उत्तराखण्ड को हस्तांतरित करने के लिए माननीय न्यायालय से बाहर सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये केंद्र सरकार की विशेष पहल का आग्रह किया। उन्होंने चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं मण्डल के पौराणिक स्थलों व मंदिरों को तीर्थाटन से जोड़ने के लिये ‘मानसखण्ड मंदिर माला मिशन’ की स्वीकृति दिये जाने और पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के संचालन की अनुमति का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के निर्माण के लिये फाइनल लोकेशन सर्वे के उपरांत डी.पी.आर तैयार कर ली गई है। उन्होंने ऋषिकेश-डोईवाला रेलवे ट्रेक के निर्माण और देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला स्थानांतरित किये जाने की अनुमति दिये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, योग व आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रसिद्ध है। यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से आयुष पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया कि जौलिंगकांग के मध्य 05 किमी टनल और वेदांग से गो व सिपु तक 20 किमी सड़क मार्ग का निर्माण किए जाने से तवाघाट से बेदांग तक का मार्ग कनेक्ट हो जाएगा। यह जौलींगकांग एवं बेदांग की दूरी 161 किमी कम कर देगा। इसी प्रकार सिपु से तोला के मध्य लगभग 22 किमी लंबाई की टनल के निर्माण से दारमा वैली और जोहर वैली एक दूसरे से जुड़ जाएंगी। मिलम से लप्थल तक 30 किमी टनल के निर्माण से जनपद पिथौरागढ़ की जोहार घाटी व जनपद चमोली का लप्थल सड़क मार्ग से जोड़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उक्त तीनों टनलों के निर्माण को स्वीकृति दिये जाने का भी अनुरोध किया।

You Might Also Like

केदारघाटी में आस्था का ‘आक्रोश’: अगस्त्यमुनि में डोली के लिए भक्तों ने तोड़ा गोल गेट, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच ठनी
Uttrakhand : बांग्लादेश से मसूरी ट्रेनिंग के लिए आए एसडीएम की मौत
Uttarakhand: पिथौरागढ़ की इस जगह में छुपा है खरबों का सोना, पूरा भारत हो सकता है मालामाल
बिग न्यूज़:मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा, अगले सत्र से छात्रों को मिलेंगी द्विभाषी किताबें, दिए यह निर्देश..
देवभूमि में भक्ति का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, ‘उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026’ का भव्य आगाज
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiNew DelhiPM Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?