By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ
उत्तराखंडसामाजिक

कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

The Hill India Desk
Last updated: April 10, 2023 10:07 am
The Hill India Desk
Published: April 10, 2023
Share
SHARE

विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिलेट्स पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में की प्रेस वार्ता।

देहरादून: राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा में कौसाम्ब द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक मिलेट्स की संभावनायें और अवसर पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता की।

मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। जिसके दृष्टिगत उत्तराखंड में पहली बार 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मसूरी में कौसाम्ब और उत्तराखंड राज्य द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा भारत के विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों अर्थात असम, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर आदि से कुल 50-60 प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

मंत्री ने कहा इस सम्मेलन में मिलेट पर काम करने के लिए एक मैनेज्ड वे विकसित करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन को भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद, भारतीय चिकित्सा संयंत्र विपणन संघ, कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों सहित एडी पोर्ट्स ग्रुप के वरिष्ठ वैज्ञानिक सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन में मिलेट्स के बारे में विचारों का आदान-प्रदान होगा और तकनीकि सत्रों में प्रतिनिधियों के बीच इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा होगी।

इसके अलावा मिलेट्स की उपयोगिता और किसानों की आय को बढ़ाने के सम्बन्ध में भी इस सेमिनार में विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही सभी राज्यों के अतिथि, अपने-अपने राज्य में मिलेट्स पर हो रहे कार्यों को विस्तार से बताऐंगे और मिलेट उपज को बढ़ावा दिये जाने के लिए क्या रणनीति अपनायी गयी है इसे भी सभी प्रदेशों के साथ साझा करेंगे तथा मिलेट्स की उपयोगिता और किसानों की आय को बढ़ाने के सम्बन्ध में भी इस सेमिनार में विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में पहली बार “मिलेट की सम्भावनाओं और अवसर पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की गोष्ठी करवाने का मुझे सौभाग्य मिला है। इस कार्यक्रम के लिए कौसाम्ब के साथ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में मोटे अनाज को लेकर एक नई अलख जली है और प्रधानमंत्री मोदी के दूरगामी सोच को परिलिक्षित करते हुए भारत में श्रीअन्न को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। मंत्री ने कहा मुझे यह भी बताते हुए अत्यधिक हर्ष हो रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया है।

प्रदेश विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन के माध्यम से मिलेट्स का प्रचार-प्रसार सहित कृषकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में भी मिलेट उपज की खरीद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी की जा रही है। इसे एसएचजी ग्रुपों से जुड़ी हुई महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा।  उन्होंने भारत सरकार का भी आभार प्रकट करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए कुल क्रय किये जाने वाले राशन में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी मोटे अनाज की तय की है।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां सरकार ने मिलेट्स के तहत मडुवे का न्यून्तम समर्थन मूल्य 35.78 रुपये तय किया है और पी०डी०एस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को वितरण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा निश्चित ही यह राष्ट्रीय सम्मेलन किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

ब्रेकिंग: डॉ. विपुल कंडवाल की सदस्यता रद्द, 4 महीने की प्रैक्टिस पर रोक – उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का बड़ा फैसला
Dry Winter in Himalayas: उत्तराखंड और हिमाचल में क्यों रूठी बर्फबारी? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- ‘सिकुड़ रही है सर्दी, तप रहे हैं ग्लेशियर’
Big News: UKPSC ने इस परीक्षा की Answer Key जारी की
उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने मिशन हील एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम पैज पीपल ट्रस्ट के द्वारा तीर्थ स्थानों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान का फ्लैग ऑफ किया।
उत्तराखण्ड : धामी सरकार ने ताजा जारी लिस्ट में 20 नेताओं को दायित्व बांट दिए
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?