By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने की PM मोदी से भेंट, उत्तराखण्ड के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने की PM मोदी से भेंट, उत्तराखण्ड के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री धामी ने की PM मोदी से भेंट, उत्तराखण्ड के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

The Hill India News
Last updated: July 14, 2025 2:25 pm
The Hill India News
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखण्ड राज्य के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य में एक प्रभावशाली सहभागी बनने को प्रतिबद्ध है।

Contents
राज्य विकास से जुड़े प्रमुख प्रस्ताव और आग्रह:प्रधानमंत्री का आश्वासन:

राज्य विकास से जुड़े प्रमुख प्रस्ताव और आग्रह:

  • तीर्थ कॉरिडोर योजनाएं:
    केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर हरिद्वार एवं ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा चंपावत स्थित शारदा कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान के अंतर्गत अवस्थापना विकास हेतु CSR के माध्यम से वित्तीय सहयोग का अनुरोध।
  • औद्योगिक और यातायात विकास:
    • ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव।
    • दिल्ली–मेरठ आरआरटीएस को हरिद्वार तक विस्तार देने का सुझाव।
    • टनकपुर-बागेश्वर और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण शामिल किए जाने का आग्रह।
  • नंदा राजजात यात्रा (2026):
    अगस्त 2026 में आयोजित पर्वतीय महाकुंभ हेतु प्रधानमंत्री को आमंत्रण। पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना विकास के लिए ₹400 करोड़ की केंद्रीय सहायता का अनुरोध।
  • महाकुंभ 2027 (हरिद्वार):
    आयोजन हेतु आवश्यक कार्यों—पुल, पार्किंग, विद्युत, जल, परिवहन आदि—के लिए ₹3500 करोड़ की केंद्रीय सहायता की मांग।
  • विद्युत ढांचे का सुदृढ़ीकरण:
    हरिद्वार एवं ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण व ऑटोमेशन हेतु ₹1015 करोड़ की डीपीआर को R.D.S.S. योजना के तहत स्वीकृति हेतु अनुरोध।
  • चौरासी कुटिया पुनरुद्धार:
    ऐतिहासिक धरोहर चौरासी कुटिया के पुनर्स्थापन के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमोदन का आग्रह।
  • पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना:
    ग्लेशियर आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़ने हेतु पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना का प्रस्ताव, जिससे बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल के 625 गांवों को मिलेगा लाभ।
  • जल विद्युत परियोजनाएं:
    कुल 596 मेगावाट की पांच परियोजनाओं के विकास हेतु कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के अनुरूप अनुमति का आग्रह।

प्रधानमंत्री का आश्वासन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात, कुंभ 2027 और जल जीवन मिशन पर गहन चर्चा की और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड के विकास में केंद्र सरकार हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिकस्वामी मंदिर का प्रतिरूप, आदि कैलाश यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद (कनार का घी, लाल चावल, बासमती, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और शहद) भेंट किए।

You Might Also Like

झारखंड : सीएम पद से इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन
खनन सुधारों में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड; केंद्र ने फिर दी ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, कुल सहायता पहुंची ₹200 करोड़
दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को यूनेस्को की मान्यता; विदेश मंत्री जयशंकर बोले—“भारत की वैश्विक पहचान को मिला नया आयाम”
तमिलनाडु में विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री, चुनावी मैदान में TVK का बड़ा धमाका
पिथौरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?