By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में की प्रेस वार्ता
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में की प्रेस वार्ता
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में की प्रेस वार्ता

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 2:17 pm
Rajesh Dabral
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती से सफलतापूर्वक पार पा रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।
आज कूटनीति से लेकर आर्थिक मोर्चे तक भारत की नीतियों को आदर्श माना जा रहा है और विकसित देश भी इनका अनुसरण करने को बाध्य हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में व्याप्त आर्थिक संकट से हम सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन इन हालातों के बीच एक भारत ही है जो अपने नागरिकों और विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा अगले 18 माह में दस लाख नौकरियां देने के निर्णय ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है।
इस महाअभियान की शुरुआत ’अग्निपथ’ योजना को प्रारम्भ कर की गयी है। जिसके तहत सेना में ’अग्निवीरों’ को नियुक्त किया जाएगा।इससे ना केवल देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा बल्कि हमारी सेनाएं भी और अधिक युवा व सशक्त होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, की पहचान वीर भूमि के रूप में भी है। उन्होंने अग्नि पथ योजना के लिए प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते स्वंय भी अपने को गौरवान्वित महससू कर रहा हूं कि मुख्य सेवक के रूप में इस योजना को उत्तराखण्ड में लागू करने का अवसर प्राप्त होगा।
इस योजना के तहत 17 वर्ष से 21 वर्ष के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा और इसकी शुरुआत आगामी 90 दिनों में हो जाएगी।
भारतीय सेना इस योजना के लागू होने के पश्चात आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ तिरंगे की आन-बान और शान को बढ़ाने का कार्य करेगी।
साथ ही इस योजना द्वारा देश को ऐसे युवाओं की एक बड़ी सौगात भी मिलेगी जो अनुशासित होंगे, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होंगे और जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि होगा ।
ऐसे ही युवा, नए भारत की नींव रखेंगे और जिस नींव पर उस नए भारत का निर्माण होगा जो पुनः विश्व गुरु कहलाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए तो ये योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस योजना के ऐलान के बाद मुझे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से युवाओं के संदेश मिल रहे हैं जिनमें उन्होंने राष्ट्र सेवा की दिशा में किए गए इस अनुपम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना को लेकर देश का युवा अत्यंत उत्साहित हैं।

You Might Also Like

दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले दस्तक दे रही सर्दी, राजस्थान में भी गिरा तापमान की पारा
लम्बे इंतजार के बाद मिला मुंबई शहर को अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,पीएम मोदी बोले! “विकसित भारत का आत्मविश्वास”
Uttrakhand : दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, जांच में जुटी भाजपा
प्रेमी ने महिला सुरक्षाकर्मी को इतना पीटा कि निकल गयी जान, आधी रात को करी दरिंदगी
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार जयपुर आई सोनिया गांधी ने कहा- “लोगों को डराया जा रहा, तानाशाही…”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?