By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने ‘बाल संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, खेल संस्कृति को बताया राज्य की नई पहचान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने ‘बाल संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, खेल संस्कृति को बताया राज्य की नई पहचान
उत्तराखंडदेश

मुख्यमंत्री धामी ने ‘बाल संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, खेल संस्कृति को बताया राज्य की नई पहचान

The Hill India News
Last updated: July 5, 2025 2:39 pm
The Hill India News
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

टनकपुर | 5 जुलाई 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटक आवास गृह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से ‘बाल संवाद’ कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। इस संवाद का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा, तथा छात्रों की आवश्यकताओं और सुझावों को जानना रहा।

Contents
खेलों को शिक्षा के साथ जोड़ने की अपीलछात्रों में दिखा उत्साह, सरकार की योजनाओं की सराहना

मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर और रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत की। उन्होंने खेल सुविधाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी ली। छात्रों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना से नियमित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिल रही है।

खेलों को शिक्षा के साथ जोड़ने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व दें। उन्होंने कहा:

“उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, अब खेलभूमि के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। युवाओं में अनुशासन, समय प्रबंधन और परिश्रम की भावना देश की शक्ति है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर खेल संस्कृति को मजबूती देना है। इसके लिए राज्य की खेल नीति और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

छात्रों में दिखा उत्साह, सरकार की योजनाओं की सराहना

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में जुड़े रहे। चम्पावत, पाटी, चौमेल, टनकपुर और चमदेवल क्षेत्र के विद्यालयों से जुड़े विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से संवाद को प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बताया।

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल राज्य में खेल संस्कृति के विस्तार, छात्र संवाद की पारदर्शिता, और युवाओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।


यह संवाद न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि राज्य सरकार की खेल के प्रति प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर की जा रही कोशिशों को भी दर्शाता है।

You Might Also Like

Ankita Bhandari Mystery: उर्मिला सनावर की देहरादून में एंट्री से मची खलबली, दर्शन भारती का बड़ा दावा- ‘पुलकित आर्य के करीबी हैं सुरेश राठौर’
नई दिल्ली : युवा जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही शक्तिशाली होगा-राजनाथ सिंह
संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार
उत्तराखंड : शिव प्रसाद सेमवाल ने भू-माफिया पर लगाया 300 बीघा सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द करने का बड़ा आरोप ..
मुम्बई : शिंदे सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार

The Hill India News
The Hill India News
July 11, 2026
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगी टिहरी झील: हाई पॉवर कमेटी की बैठक में ब्लूप्रिंट तैयार, दिखेंगे उत्तराखंड के लोक-रंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?