By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीजे बंद कराने को लेकर बवाल,एक पुलिस कर्मी का सिरफोड़ा, दुसरे की वर्दी फाड़ी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > डीजे बंद कराने को लेकर बवाल,एक पुलिस कर्मी का सिरफोड़ा, दुसरे की वर्दी फाड़ी
उत्तराखंडक्राइमदेश

डीजे बंद कराने को लेकर बवाल,एक पुलिस कर्मी का सिरफोड़ा, दुसरे की वर्दी फाड़ी

The Hill India Desk
Last updated: April 16, 2025 12:09 pm
The Hill India Desk
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में देर रात  डीजे बंद कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान एक कांस्टेबल की तो वर्दी भी फाड़ दी और दूसरे पुलिसकर्मी के सिर पर किसी चीज के वार किया गया, जिससे वो घायल हो गया। कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने हर्रावाला पुलिस स्टेशन में महिला-पुरुष समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार  देर रात को हर्रावाला इलाके में एक मंदिर में जागरण हो रहा था। इस दौरान काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर की थी। ये शिकायत कांस्टेबल आशीष राठी ने दर्ज की थी। जिस व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी, उसने पुलिस को बताया था कि उनकी पांच दिन की बेटी है, जो डीजे की तेज आवाज से काफी परेशान हो रही है। शिकायत पर पुलिस स्टेशन हर्रावाला में तैनात आशीष राठी अपने साथी कांस्टेबल मंजीत सिंह के साथ जागरण में डीजे की आवाज कम कराने के लिए पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने डीजे मालिक विपुल से आवाज से कम करने को कहा और उसने कर भी दी। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद डीजे की आवाज फिर से बढ़ाई गई। पड़ोसी ने फिर से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की।
दूसरी शिकायत मिलने पर कांस्टेबल आशीष राठी और मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और फिर से डीजे की आवाज कम करने को कहा। आरोप है कि पुलिस ने डीजे का संचालन कर रहे गोलू, सागर और निक्कू को आवाज कम करने को कहा। लेकिन वो लोग आवाज कम करने के बचाए पुलिस से बहस करने लगे।
आरोप है कि गोलू, सागर और निक्कू के अलावा जागरण समिति के अनिल, सौरव, अंकित पासवान, विनय पासवान सहित अन्य पुरुष और महिलाओं ने पहले तो पुलिस के साथ बहस भी और फिर दोनों के साथ गाली गलौज भी करने लगे। आरोप है कि सभी लोगों ने पुलिस को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस स्टेशन हर्रावाला प्रभारी साहिल वशिष्ठ ने बताया कि आरोपियों ने एक कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ी है। इसके अलावा दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है। साथ ही कांस्टेबल आशीष राठी के सिर में किसी अज्ञात वस्तु से वार भी किया गया है। जिस कारण कांस्टेबल के सिर से खून बहने लगा। कांस्टेबल आशीष राठी की तहरीर के आधार पर आरोपी गोलू, सागर, निक्कू, सौरव, अंकित और विनय पासवान सहित अन्य अज्ञात पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
Welcome 2026: नई उम्मीदों के साथ भारत में साल 2026 का भव्य आगाज; राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
उत्तराखण्ड : देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल ,एसएसपी ने 7 निरीक्षक और 23 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया है.
उत्तराखण्ड: सीएम धामी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
RBI MPC Meeting 2026: EMI पर राहत या बढ़ेगा बोझ? 8 अप्रैल के फैसले पर टिकी नजरें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

The Hill India News
The Hill India News
October 23, 2026
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?