By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वाहन मालिक ध्‍यान दें! नहीं रखा इन 6 बातों का ध्‍यान तो सस्‍पेंड नहीं सीधे कैंसिल होगा डीएल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > वाहन मालिक ध्‍यान दें! नहीं रखा इन 6 बातों का ध्‍यान तो सस्‍पेंड नहीं सीधे कैंसिल होगा डीएल
उत्तराखंड

वाहन मालिक ध्‍यान दें! नहीं रखा इन 6 बातों का ध्‍यान तो सस्‍पेंड नहीं सीधे कैंसिल होगा डीएल

The Hill India Desk
Last updated: March 25, 2023 8:58 am
The Hill India Desk
Published: March 25, 2023
Share
SHARE

Attention vehicle owners! If these 6 things are not kept in mind then DL will not be suspended but will be canceled directly.

चालान या जुर्माने के डर के बावजूद यातायात व परिवहन नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने बताया कि अब सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित सड़क सुरक्षा से संबंधित छह अपराध में सीधे ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक लाइसेंस निलंबित करता था विभाग
अभी तक इन अपराध में परिवहन विभाग तीन माह के लिए लाइसेंस निलंबित करता था, लेकिन अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके बाद एक वर्ष तक संबंधित चालक नया लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेगा।परिवहन विभाग ने चालक का डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की जो तैयारी की है, उसमें शराबी व बेलगाम गति से वाहन चलाने वालों की खैर नहीं होगी।मोटर वाहन अधिनियम में केंद्र सरकार ने जो संशोधन किए हैं, उनमें दुर्घटना में चालक की गलती पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने का प्रविधान है।

आरटीओ शर्मा ने बताया कि यही नियम उन चालकों पर भी लागू होता है, जिनकी वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।आरटीओ ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने और बेलगाम गति व खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों को लाइसेंस के विरुद्ध निरस्तीकरण की कार्रवाई में सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया जाएगा। आरटीओ ने बताया कि दुपहिया पर हेलमेट न पहनने और ट्रिपल राइडिंग करने पर लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने का नियम यथावत रहेगा।

 

इन अपराध में डीएल होगा निरस्त
शराब पीकर वाहन चलाना
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना
बेलगाम गति से वाहन चलाना
चौराहे-तिराहे पर रेड लाइट जंप करना
भार वाहन में ओवरलोडिंग करना
भार वाहन में यात्रियों का परिवहन करना
स्टंटबाजी पर लगेगी लगाम
शहर में सबसे बड़ी समस्या स्टंटबाज बाइकर्स गैंग को लेकर है। शहर के सभी मुख्य इलाकों में इस गैंग का खतरनाक खेल देखने को मिलता है। महिलाओं व युवतियों का इनकी वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। न सिर्फ छेड़खानी बल्कि पर्स, मोबाइल व चेन लूट में भी बाइकर्स गैंग शामिल रहता है।

इन इलाकों में रफ्तार का खेल
मसूरी रोड, राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, सहस्रधारा बाइपास, जीएमएस रोड, कैंट रोड, रेसकोर्स, जोगीवाला रिंग रोड, चकराता रोड, बलबीर रोड, वसंत विहार, क्लेमेनटाउन, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास।घंटाघर, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, तहसील चौक, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, मसूरी डायवर्जन, जाखन तिराहा, आरटीओ तिराहा, आइएसबीटी तिराहा, रिस्पना पुल तिराहा, आराघर जंक्शन, रेसकोर्स चौराहा, केडीएमआइपी चौक, किशननगर तिराहा और सर्वे चौक।

You Might Also Like

Australian Student Visa: ऑस्ट्रेलिया में भारत के इन 5 राज्यों के छात्र बैन
उत्तराखण्ड : समर्थन के बाद भी बीजेपी ने ठुकराल को नहीं अपनाया, पार्टी में कार्यक्रमों में नो एंट्री
उत्तराखंड : इस ‘मर्ज’ की कोई तो दवा करो सरकार..
हरिद्वार हादसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों का जाना हाल, इलाज और सहायता को लेकर दिए सख्त निर्देश
आज भाजपा देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डलानुसार आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! रेखा आर्या की FIR रद्द करने से इनकार, रिट याचिका खारिज; गिरफ्तारी वारंट के बीच बढ़ीं मुश्किलें

The Hill India News
The Hill India News
November 4, 2026
बॉलीवुड में फिर रंगदारी का खौफ! आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगी मोटी रकम; तुषार कपूर भी बन चुके हैं निशाना
भूमि पेडनेकर पर मंडराया चुड़ैल का खौफ! ‘जानी दुश्मन… डर के आगे मौत है’ का पहला पोस्टर रिलीज, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा डर का तांडव
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका! नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, संगकारा और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यों को बिक्री कर पर अतिरिक्त टैक्स, सरचार्ज और सेस लगाने का अधिकार बरकरार; 27 साल पुराने विवाद पर लगा विराम, जानिए कारोबारियों पर क्या होगा असर
पंचकूला स्कूल हमले में जिंदगी की जंग जीतकर घर लौटी 6 साल की मासूम, 8 दिन बाद PGI से मिली छुट्टी; बच्ची की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे समाजसेवी
रेखा आर्य विवाद: मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी का शिकंजा! गैर जमानती वारंट जारी, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें
US Midterm Election 2026: ट्रंप के गढ़ में भारतीय मूल की पिया डांडिया की ऐतिहासिक जीत, डेमोक्रेट्स का दबदबा; क्रिस पापास और कीशा बॉटम्स ने भी रचा इतिहास
दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या रहेगा प्रतिबंध? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का नाम लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का बड़ा खुलासा! 21 दिन में 45,453 कॉल, SIP कनेक्शन से ILD गेटवे बाईपास का शक; STF ने आरोपी नईमुद्दीन को किया गिरफ्तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?