By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: असम: पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र बिंदु है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > असम: पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र बिंदु है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
देशफीचर्ड

असम: पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र बिंदु है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

The Hill India News
Last updated: October 14, 2022 4:36 pm
The Hill India News
Published: October 14, 2022
Share
SHARE

राष्‍ट्रपति ने असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रेल मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अक्टूबर, 2022) श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, गुवाहाटी से असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रेल मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन/शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मोइनरबॉन्ड, सिलचर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेलहेड डिपो और दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन; – असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों; 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों; दो राजमार्ग परियोजनाओं; और अघहतोरी, गुवाहाटी में आधुनिक कार्गो-कम-कोचिंग टर्मिनल का शिलान्‍यास किया जाना शामिल है। राष्ट्रपति ने गुवाहाटी से लुमडिंग दर्रे के लिए शोखुवी (नागालैंड) और मंडीपाथर (मेघालय) तक ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने आज प्रारंभ की गई स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, सड़क निर्माण, पेट्रोलियम और महिला सशक्तिकरण से संबंधित विविध परियोजनाओं की सफलता की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, परिवहन सुविधाओं में वृद्धि होगी और असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि बेहतर अवसंरचना किसी भी राज्य के विकास का आधार होती है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र बिंदु है। उन्हें इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि असम का विकास समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का इंजन सिद्ध हो सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि असम भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 13 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही भारत के कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन का 15 प्रतिशत पूर्वोत्तर क्षेत्र से आता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोइनरबॉन्ड में आज जिस अत्याधुनिक डिपो का उद्घाटन किया गया, वह पूरी बराक घाटी के साथ-साथ त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम की पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क और रेल संपर्क पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क और रेलवे से संबंधित जिन विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन किया गया है, उनसे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटन के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास सभ्य समाज का संकेत है। असम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सेवाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए आज शुरू किए गए 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र एक सराहनीय कदम है। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों के शिलान्‍यास पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

You Might Also Like

काशीपुर किसान सुसाइड केस: ‘न्याय नहीं तो आंदोलन’, किसान सुखदेव सिंह की मौत पर परिजनों ने प्रशासन को दी अल्टीमेटम
China Mine Accident News: चीन की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 की मौत; पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को भेजी संवेदना
UP: चुनाव नतीजों के बाद CM योगी ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो- 2022 का उद्घाटन किया
उत्तराखण्ड: 29 नवंबर से होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?