
नई दिल्ली: हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा मोबाइल ऐप पर 7 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा और विकल्प
दिल्ली स्टेट हज कमेटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अशफाक अहमद आरफी के अनुसार, हज 2026 के लिए कम अवधि हज (Short-Term Hajj) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें मदीना मुनव्वरा में सिर्फ 2 से 3 दिन रुकने की व्यवस्था होगी। इस विकल्प को चुनने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
सिर्फ 7 एम्बार्केशन पॉइंट्स से होगी यात्रा
हज 2026 के लिए यात्रा केवल निम्नलिखित 7 एम्बार्केशन सेंटर्स से ही संभव होगी:
- दिल्ली
- अहमदाबाद
- बैंगलोर
- चेन्नई
- कोचीन
- हैदराबाद
आयु सीमाएं और विशेष श्रेणियां
- बिना महरम महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- विशेष श्रेणी (सीनियर सिटीजन) में आवेदन के लिए कम से कम 65 वर्ष की उम्र अनिवार्य है।
- 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस बार भी हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली के हाजियों के लिए, हज मंजिल (दिल्ली स्टेट हज कमेटी कार्यालय) में ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है।
समय: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
दस्तावेज:
- पासपोर्ट (31 दिसंबर 2026 तक वैध)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- कैंसिल चेक
भोजन का विकल्प और आवेदन रद्द करने की शर्तें
- हाजियों से खाद्य विकल्प (फूड ऑप्शन) संबंधित जानकारी भी आवेदन के दौरान ली जाएगी।
- आवेदन केवल मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में रद्द किया जा सकता है। अन्य किसी कारणवश रद्द करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है।
महत्वपूर्ण सलाह
हज आवेदन सिर्फ उन्हीं लोगों द्वारा किया जाए जो पूरी तरह तैयार हैं और जिनके पास खर्चों की पक्की व्यवस्था है। आवेदन करने से पहले हज गाइडलाइन और सभी संबंधित घोषणा पत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।