By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश
देशफीचर्ड

हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 9, 2025 4:13 am
The Hill India News
Published: July 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा मोबाइल ऐप पर 7 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

Contents
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा और विकल्पसिर्फ 7 एम्बार्केशन पॉइंट्स से होगी यात्राआयु सीमाएं और विशेष श्रेणियांजरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रियाभोजन का विकल्प और आवेदन रद्द करने की शर्तेंमहत्वपूर्ण सलाह

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा और विकल्प

दिल्ली स्टेट हज कमेटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अशफाक अहमद आरफी के अनुसार, हज 2026 के लिए कम अवधि हज (Short-Term Hajj) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें मदीना मुनव्वरा में सिर्फ 2 से 3 दिन रुकने की व्यवस्था होगी। इस विकल्प को चुनने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

सिर्फ 7 एम्बार्केशन पॉइंट्स से होगी यात्रा

हज 2026 के लिए यात्रा केवल निम्नलिखित 7 एम्बार्केशन सेंटर्स से ही संभव होगी:

  • दिल्ली
  • अहमदाबाद
  • बैंगलोर
  • चेन्नई
  • कोचीन
  • हैदराबाद

आयु सीमाएं और विशेष श्रेणियां

  • बिना महरम महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • विशेष श्रेणी (सीनियर सिटीजन) में आवेदन के लिए कम से कम 65 वर्ष की उम्र अनिवार्य है।
  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस बार भी हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली के हाजियों के लिए, हज मंजिल (दिल्ली स्टेट हज कमेटी कार्यालय) में ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है।
समय: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
दस्तावेज:

  • पासपोर्ट (31 दिसंबर 2026 तक वैध)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • कैंसिल चेक

भोजन का विकल्प और आवेदन रद्द करने की शर्तें

  • हाजियों से खाद्य विकल्प (फूड ऑप्शन) संबंधित जानकारी भी आवेदन के दौरान ली जाएगी।
  • आवेदन केवल मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में रद्द किया जा सकता है। अन्य किसी कारणवश रद्द करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है।

महत्वपूर्ण सलाह

हज आवेदन सिर्फ उन्हीं लोगों द्वारा किया जाए जो पूरी तरह तैयार हैं और जिनके पास खर्चों की पक्की व्यवस्था है। आवेदन करने से पहले हज गाइडलाइन और सभी संबंधित घोषणा पत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर ग्रीन इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ना है: प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब ‘गणतंत्र मंडप’ और अशोक हॉल का ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया
चुनावी रण में कांग्रेस का बड़ा दांव: गौरव गोगोई को सौंपी असम की कमान, तरुण गोगोई की विरासत से फिर चमक उठी उम्मीद
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में अमीरों ने सालों तक खाया गरीबों का राशन! 18,600 कार्ड रद्द, नैनीताल में सबसे बड़ा खुलासा

The Hill India News
The Hill India News
August 20, 2026
UGC NET की गलतियों पर नया बवाल! अभ्यर्थियों का सवाल—14 सवाल चैलेंज करने के लिए 2800 रुपये कहां से लाएं?
SBI ग्राहकों को झटका! 1 अक्टूबर से 5वीं बार कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, GST भी देना होगा
Gen-Z पर धामी सरकार की नजर! खेल महाकुंभ के जरिए 2 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का बड़ा अभियान
1984 दंगा मामलों में उम्रकैद काट रहे पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पत्नी को गोली मारने के बाद व्हाट्सएप पर लिखा- ‘मुझे चीट किया…’, फिर बहन की हत्या कर खुद को भी मार डाला
तंबाकू छोड़ने वालों के लिए नई उम्मीद! ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज की ‘हर्बल बीड़ी’ से कराया जा रहा इलाज, सिर्फ ₹10 में पंजीकरण और निःशुल्क उपचार
बिल गेट्स की बेटी फोएबी गेट्स की कंपनी पर ‘कुकी स्टफिंग’ का आरोप, क्या वाकई हो सकती है जेल? जानिए पूरा विवाद
पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम में हर महीने ₹5,000 बचाकर बनाएं ₹3.56 लाख का फंड, जानिए पूरा हिसाब
22 दोषियों को फांसी सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत से 100 मर्डर केस ट्रांसफर, जानिए कौन हैं चर्चित न्यायाधीश?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?