Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डविदेश

अमेरिका के स्कूल में फिर से गोलीबारी की घटना, फायरिंग में कई लोग हुए जख्मी

अमेरिका से एक बार फिर फायरिंग की खबर आ रही है। घटना पेरी के हाईस्कूल की बताई जा रही है। गोलीबारी में कई लोगों के जख्मी होने की आशंका है। हालांकि, घायलों की संख्या की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक महिला ने पेरी शहर की पुलिस को घटना के बारे में बताया। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी किसने और क्यों की। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में फायरिंग की गई, वहां 1785 छात्र पढ़ते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी के बाद गुरुवार को पहली बार स्कूल खुले थे।

वहीं इससे पहले अमेरिका में बुधवार को भी एक बड़ी घटना घटी। जानकारी के अनुसार अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार को मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि गोलीबारी की ये घटना मुस्लिम-विरोधी विचारधारा से प्रेरित होकर अंजाम दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724