By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अहमदाबाद : लोगों को उचित मुद्रा, सही आदतें, सटीक व्यायाम के बारे में शिक्षित करें – प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > अहमदाबाद : लोगों को उचित मुद्रा, सही आदतें, सटीक व्यायाम के बारे में शिक्षित करें – प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

अहमदाबाद : लोगों को उचित मुद्रा, सही आदतें, सटीक व्यायाम के बारे में शिक्षित करें – प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: February 11, 2023 4:37 pm
The Hill India News
Published: February 11, 2023
Share
PM addressing at the foundation laying ceremony of development projects, in Yadgiri, Karnataka on January 19, 2023.
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) के 60वें राष्ट्रीय सम्मेलन को एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने फिजियोथेरेपिस्ट के महत्व को सांत्वना, आशा, सौम्यता और पुनर्स्वास्थ्य लाभ के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि एक फिजियोथेरेपिस्ट न केवल शारीरिक चोट का इलाज करता है बल्कि रोगी को मनोवैज्ञानिक चुनौती से निपटने का साहस भी देता है।

प्रधानमंत्री ने फिजियोथेरेपिस्ट पेशे की व्यावसायिकता की सराहना करते हुए कहा कि शासन की भावना के अनुरूप कैसे उनमें आवश्यकता के समय सहायता प्रदान करने की समान भावना अंतर्निहित होती है। उन्होंने कहा कि बैंक खाते, शौचालय, नल का पानी, निःशुल्क चिकित्सा उपचार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र के निर्माण जैसी बुनियादी जरूरतों के प्रावधान में सहायता के साथ, देश का गरीब और मध्यम वर्ग अब अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने दुनिया को दिखा दिया है कि वे अपनी क्षमता से नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सक्षम हैं।

इसी तरह, उन्होंने रोगी में आत्मनिर्भरता का भाव सुनिश्चित करने वाले इस पेशे की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पेशा ‘सबका प्रयास’ का भी प्रतीक है क्योंकि रोगी और चिकित्सक दोनों को समस्या पर काम करने की जरूरत है और यह स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ जैसी कई योजनाओं और जन आंदोलन में परिलक्षित होता है।

प्रधानमंत्री ने फिजियोथेरेपी की भावना को रेखांकित किया जिसमें सामजस्यता, निरंतरता और दृढ़ विश्वास जैसे कई महत्वपूर्ण संदेश हैं जो शासन की नीतियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में, फिजियोथेरेपिस्ट को एक पेशे के रूप में बहुप्रतीक्षित मान्यता मिली, क्योंकि सरकार संबद्ध और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर विधेयक के लिए राष्ट्रीय आयोग लेकर आई, जो देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फिजियोथेरेपिस्ट के योगदान को मान्यता देता है। श्री मोदी ने कहा कि इससे आप सभी के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम करना आसान हो गया है। सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन नेटवर्क में फिजियोथेरेपिस्ट को भी जोड़ा है। इससे आपके लिए रोगियों तक पहुंचना आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया के वातावरण में फिजियोथेरेपिस्ट के लिए बढ़ते अवसरों की भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने फिजियोथेरेपिस्ट से लोगों को उचित मुद्रा, सही आदतें, सटीक व्यायाम के बारे में शिक्षित करने के कार्य को अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि लोग फिटनेस को लेकर सही दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि आप इसे लेख लिखने और व्याख्यान देने के माध्यम से कर सकते हैं और मेरे युवा मित्र इसे रील्स के माध्यम से भी दिखा सकते हैं।

फिजियोथेरेपी के अपने व्यक्तिगत अनुभव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा अनुभव है कि जब योग की विशेषज्ञता को फिजियोथेरेपिस्ट के साथ जोड़ा जाता है तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। शरीर की सामान्य समस्याएं, जिनमें अक्सर फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है, कई बार योग से भी दूर हो जाती हैं। इसलिए आपको फिजियोथेरेपी के साथ-साथ योग भी जरूर जानना चाहिए। यह आपकी पेशेवर क्षमता को बढ़ाएगा।

फिजियोथेरेपी पेशे का एक बड़े हिस्से के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े होने को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने अनुभव और सरल-कौशल की आवश्यकता पर बल दिया और पेशेवरों से दस्तावेजों को सहेजते हुए उन्हें दुनिया के सामने अकादमिक दस्तावेज प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा।

मोदी ने इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से वीडियो परामर्श और टेली-मेडिसिन के तरीके विकसित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह तुर्की में भूकंप जैसी स्थितियों में उपयोगी हो सकता है जहां बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत होती है और भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट मोबाइल फोन के माध्यम से वहां मदद कर सकते हैं और फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन को इस दिशा में विचार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन पर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आप जैसे विशेषज्ञों के नेतृत्व में, भारत फिट भी होगा और सुपर हिट भी होगा।

You Might Also Like

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “देशभक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण हैं अटल जी”
उत्तराखण्ड : यमुनोत्री मंदिर के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई
New Delhi :ड्रग्स और नार्को व्यापार के खिलाफ अभियान बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा-केन्द्रीय मंत्री अमित शाह
हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट की नई पीठ करेगी जमानत पर फैसला
TAGGED:AhmedabadEducatePM Modipostureproperright exerciseright habits
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?