Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
उत्तराखंड

नदी में महिला ने लगायी छलांग, जलवीर ने किया रेस्क्यू

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

हरिद्वार। आत्महत्या के इरादे से एक महिला ने सोनाली नदी में छंलाग लगा दी गयी। हालांकि मौके पर मौजूद जलवीर ने उसे नहर से निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करना चाह रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
जानकारी के अुसार शुक्रवार की सुबह एक महिला सोलानी नदी पुल के पास पहुंची और देखते ही देखते उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला डूबने लगी। वहीं लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जलवीर मोनू नदी में कूदा और उसने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो महिला के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान किशनपुर निवासी के रूप में हुई। बताया गया है महिला का पति से कुछ विवाद चल रहा है जिसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी और आत्महत्या के इरादे से नदी में कूद गई। वहीं पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे उनके सपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724