उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

चारधाम यात्रा 2025 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

खबर को सुने

देहरादून : उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा 2025 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरे उल्लास के साथ जारी है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हुई थी और अब तक 6 लाख 5 हजार 183 श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। विशेष रूप से केदारनाथ और यमुनोत्री में भक्तों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की जा रही है।

12 मई को कुल 54,678 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

यात्रा के 13वें दिन (12 मई) कुल 54,678 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की, जिसमें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भक्तों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

  • 🛕 यमुनोत्री धाम
    कुल श्रद्धालु: 1,22,130
    12 मई को दर्शन करने वाले: 9,623

  • 🛕 गंगोत्री धाम
    कुल श्रद्धालु: 1,04,300
    12 मई को दर्शन करने वाले: 10,049

  • 🛕 केदारनाथ धाम
    कपाट खुले: 2 मई
    कुल श्रद्धालु: 2,48,548
    12 मई को दर्शन करने वाले: 21,665

  • 🛕 बदरीनाथ धाम
    कपाट खुले: 4 मई
    कुल श्रद्धालु: 1,30,205
    12 मई को दर्शन करने वाले: 13,041

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से यात्रा मार्गों पर प्रशासनिक व्यवस्था की परीक्षा भी हो रही है। प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन, जल आपूर्ति और यातायात नियंत्रण हेतु विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं और मौसम व स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार यात्रा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button