By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: आपदा में उम्मीद की किरण: प्रशासन की त्वरित पहल से बटोली को मिला संबल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun: आपदा में उम्मीद की किरण: प्रशासन की त्वरित पहल से बटोली को मिला संबल
उत्तराखंडफीचर्ड

Dehradun: आपदा में उम्मीद की किरण: प्रशासन की त्वरित पहल से बटोली को मिला संबल

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 10:56 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
File Photo
SHARE

देहरादून, 22 जुलाई 2025 (सू.वि.) मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आपदा प्रभावित बटोली गांव के लिए की गई त्वरित कार्यवाही अब ठोस परिणाम देने लगी है। विद्युत और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु ₹5.98 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Contents
विद्युत व्यवस्था सुधार को ₹2.19 लाख, पेयजल योजना हेतु ₹3.79 लाख की स्वीकृतिआपदा के बीच प्रभावी प्रशासन की तत्परतापत्रावली स्वीकृति से कार्य प्रारंभ तक की तेज़ प्रक्रियाDM का जनप्रतिनिधित्व वाला संवेदनशील नेतृत्व

विद्युत व्यवस्था सुधार को ₹2.19 लाख, पेयजल योजना हेतु ₹3.79 लाख की स्वीकृति

  • क्षेत्र में जंगलों से गुजरने वाली विद्युत लाइन के बार-बार बाधित होने की समस्या के स्थायी समाधान हेतु ₹2.19 लाख
  • अल्प क्षमता की पेयजल पाइपलाइन को बदलकर बड़ी लाइन बिछाने हेतु ₹3.79 लाख
  • स्वीकृति के साथ ही पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण शाखा और विद्युत वितरण खंड को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

आपदा के बीच प्रभावी प्रशासन की तत्परता

सहसपुर ब्लॉक की मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली में हाल ही में हुई आपदा के बाद डीएम सविन बंसल ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया था। उस दौरान:

  • प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹4000 प्रतिमाह के हिसाब से तीन माह की एडवांस धनराशि तत्काल स्वीकृत
  • स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • शेरू खाला जैसे जटिल और खतरनाक रास्ते को रातोंरात दुरुस्त कर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया
  • वर्षाकाल में निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु 24×7 मशीनरी और मैनपावर की तैनाती
  • अस्थायी हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूर्ण

पत्रावली स्वीकृति से कार्य प्रारंभ तक की तेज़ प्रक्रिया

  • 21 जुलाई को परियोजना पत्रावली जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई
  • एक ही दिन में स्वीकृति प्रदान कर संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को बजट जारी
  • जिला पंचायत कार्यालय द्वारा निर्देश: कार्य पूर्ण होने पर Geo-tagged फोटो और उपयोगिता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए

DM का जनप्रतिनिधित्व वाला संवेदनशील नेतृत्व

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा मात्र एक सप्ताह के भीतर क्षेत्रवासियों से किया गया वादा पूर्ण कर लिया गया। यह न केवल त्वरित प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि प्रशासन अब जनद्वार पर सक्रिय रूप से मौजूद है।

You Might Also Like

रुद्रपुर: बाईपास पर झाड़ियों में मिला कटा हुआ हाथ, शव छिपाने की आशंका में खुदाई, क्या है इस ‘रहस्यमयी’ हादसे का सच?
शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : धर्मेन्द्र प्रधान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर: सफर हुआ तेज और सस्ता, रोडवेज ने किराए में की बड़ी कटौती
UCC कानून में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाने की तैयारी, एक साल तक मिल सकती है छूट
Budget 2024: विपक्ष का रिएक्शन किसी ने कहा ‘धन्नासेठ’ का बजट, तो कोई बोला- नीतीश-नायडू का ख़ौफ़
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?