By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: न्यूज अपडेट:आधार को दस साल हो गए तो करा लें अपडेट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > न्यूज अपडेट:आधार को दस साल हो गए तो करा लें अपडेट
उत्तराखंड

न्यूज अपडेट:आधार को दस साल हो गए तो करा लें अपडेट

The Hill India Desk
Last updated: May 2, 2023 4:06 pm
The Hill India Desk
Published: May 2, 2023
Share
SHARE

आधार को दस साल हो गए तो करा लें अपडेट

आधार सेवा केंद्र के अलावा ऑन लाइन भी कर सकते हैं अपडेट

myAadhar पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं जरूरी दस्तावेज

फोटो और बायोमैट्रिक के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी

पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) करना होता है अपडेट

देहरादून में जीएम एस रोड और द्वारिका स्टेार पर हैं आधार सेवा केंद्र

प्रदीप बहुगुणा, देहरादून

यदि आपके आधार कार्ड को बने 10 साल हो गए हैं तो उसे अपडेट करा लें। यह आप आधार सेवा केंद्र में जाकर या घर बैठे ऑनलाइन भी करा सकते हैं। इसके अलावा फोटो, मोबाइल नंबर और बायोमैट्रिक भी दोबारा अपलोड कराये जा सकते हैं लेकिन इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है।
आधार भारत में निवासियों के लिए पहचान का एक माध्यम तो बन ही गया है बैंकिंग व आयकर विवरणी समेत सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए भी यह अब जरूरी हो गया है। ऐसे में इसे अपडेट रखना भी जरूरी है। बच्चों में 5 और 7 साल के बीच और 15 से 17 साल के बीच एक बार बायामैट्रिक करना जरूरी है। इसके अलावा उम्र के साथ फोटो भी अपडेट करवानी चाहिए। लेकिन इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है। यह आप अपने नजदीकी आधर सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं।
आधार संख्या धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 वर्ष पूरे होने पर, आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार, पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज अपडेट कर लें जिससे आधार डेटाबेस में उनकी जानकारी सटीक रहे।
आधर सेवा केंद्र देहरादून के प्रबंधक रतन सिंह कंडारी के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) निवासियों को उनके जनसांख्यिकीय विवरण को फिर से सत्यापित करने के लिए पीओआई (पहचान का प्रमाण) और पीओए (पते का प्रमाण) दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। खासकर यदि आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी भी अपडेट नहीं किया गया। यह बेहतर जीवनयापन, बेहतर सेवा वितरण और बढ़ी हुई प्रमाणीकरण सफलता दर में मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई देहरादून शहर में दो बड़े आधार केंद्र भी चला रहा है, जहां सभी स्थानीय निवासी दस्तावेज अपलोड करने के लिए आ सकते हैं। इनमें एक एडी टॉवर, 261, रोहन नेक्सा शोरूम के सामने इंद्रौरम, जीएमएस रोड और दूसरा आधार सेवा केंद्र, कैलाश टॉवर, पहली मंजिल, द्वारका स्टोर चौक के पास न्यू रोड, डालनवाला, देहरादून में है। आधार दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/images/commdoc/02 01 2022 आधार दस्तावेजों की सूची.पीडीएफ पर उपलब्ध है।

You Might Also Like

Uttrakhand : नर्सिंग अधिकारी के पदों पर स्थाई निवासी होंगे नियुक्तः डा. धन सिंह रावत
बिहार की बेटियों पर अमर्यादित टिप्पणी मामला: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति की बढ़ीं मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने भेजा नोटिस
उत्तराखंड: ऋषिकेश में दोबारा सफल सी-प्लेन ट्रायल, अब टिहरी झील में अगला चरण—पर्यटन को मिलेगा नया पंख
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
Uttarakhand Big Breaking: युवा क्रिकेटर सुमित जुयाल को 10 साल कैद की सजा, पढ़े पूरी खबर…
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

The Hill India News
The Hill India News
October 23, 2026
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?