By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सेना का फर्जी जवान बनकर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सेना का फर्जी जवान बनकर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
उत्तराखंड

सेना का फर्जी जवान बनकर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

The Hill India Desk
Last updated: April 30, 2023 1:44 pm
The Hill India Desk
Published: April 30, 2023
Share
SHARE

सेना का फर्जी जवान बनकर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

प्रतिरूपण, सेक्सटॉर्शन, लोन ऐप, विशिंग, फर्जी कस्टमर केयर सर्विस नंबर के जरिए देश के कोने कोने में ठग चुका है लोगों को

पूरे देश में दो हजार से ज्यादा शिकायतें है दर्ज

देहरादून: साइबर अपराधियों द्वारा जनता से धोखाधड़ी करने के नित्य नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिकायतकर्ता सुधीर कुमार पोखाल, निवासी हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को भारतीय सेना में बताकर अपनी कार बेचने के नाम पर 6,50,000/- (छः लाख पचास हजार) रुपये की धोखाधड़ी की गई। इनकी शिकायत पर थाना डोईवाला देहरादून मैं मु0अ0सं0 23/2023 धारा 420 भादवी पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून मैं नियुक्त उ0नि0 कुलदीप टम्टा के सुपुर्द की गयी।

पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासों से साक्ष्य एकत्रित करते हुये इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है एवं 01 अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र इब्राहिम खान, निवासी पथराली, मेवात, हरियाणा को बादशाहपुर गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।

अपराधी ने पूरे भारत में विभिन्न अपराध करने के लिए 14 अलग-अलग फोन का इस्तेमाल किया था। अपराधी द्वारा चलाये जा रहे बैंक खाते सं0 922010061440429 से पूरे भारत में कई पीड़ितों से पैसे लिए गए हैं। संदिग्ध आरोपी ने प्रतिरूपण, सेक्सटॉर्शन, लोन ऐप, विशिंग, फर्जी कस्टमर केयर सर्विस नंबर और पहचान की चोरी के जरिए पूरे भारत में लोगों को ठगा है।

प्रारंभिक विश्लेषण के आधार पर अपराधी द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए संदिग्ध नंबरों पर देश भर में कुल दो हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, , गुजरात, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों से संबंधित है।

अपराध का तरीकाः- अभियुक्त द्वारा OLX पर स्वंय को भारतीय सेना का जवान बताकर अपनी कार बेचने व कार को कुरियर के माध्यम से भेजने की बात कहकर आम जनता से धोखाधडी की जाती है। साथ ही कुछ लोगों को Whatsapp के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग भी की गई है।

वसीम अकरम पुत्र इब्राहिम खान निवासी पथराली मेवात हरियाणा को बादशाहपुर गुड़गांव उम्र 28 वर्ष अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के पास से 4 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड बरामद किया गया है।

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप टम्टा, उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी, उपनिरीक्षक प्रतिभा, कान्सटेबल शादाब अली उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक, लैंडस्लाइड से सोनप्रयाग-मुनकटिया राजमार्ग ध्वस्त
उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा 2026: शिव भक्तों के लिए सुनहरा अवसर, 8 मई से शुरू होगी पवित्र यात्रा
Uttrakhand : SSC की परीक्षा देने आए ‘मुन्ना भाई’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttrakhand : पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त, 60 वाहनों का चालान.. जारी रहेगी कार्रवाई
केदारनाथ में पुलिस और हेली कंपनी स्टाफ के बीच मारपीट
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
देहरादून में म्यूल अकाउंट का बड़ा खेल! 6 बैंकों के ATM से निकले 5.61 लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लैंसडाउन में जुटेंगे देश के दो बड़े सुरक्षा रणनीतिकार! NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?