By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Breaking- अब कर्मचारी उठा सकेंगे कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Breaking- अब कर्मचारी उठा सकेंगे कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ
उत्तराखंड

Breaking- अब कर्मचारी उठा सकेंगे कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ

The Hill India Desk
Last updated: April 26, 2023 10:50 am
The Hill India Desk
Published: April 26, 2023
Share
SHARE

Breaking- अब कर्मचारी उठा सकेंगे कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ

अब सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी संस्थाओं के कर्मचारी उठा सकेंगे कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ सीसी लिमिट में 25 लाख से बढ़ाकर 35 लाख की

  • सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत की लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात! देखें विस्तृत आदेश

देहरादून: सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सहकारी बैंक की कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार के सरकारी/अर्द्धसरकारी संस्थाओं, निगमों और सहकारी समितियों के अधिकारी और कर्मचारी भी उठा सकेंगे। अब तक यह योजना मात्र जिला सहकारी/राज्य सहकारी बैंक के नियमित कर्मचारियों/अधिकारियों और पैक्स कैडर सचिवों (नियमित) के लिए ही थी। यही नहीं, योजना के तहत सीसी लिमिट अधिकतम 25 लाख से बढ़ाकर 35 लाख रुपए कर दी गई है। निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

पांडेय ने बताया कि, यह ऋण योजना ऐसे कर्मचारी/अधिकारी को देय होगी, जिनका वेतन बैंक की शाखा में जमा हो रहा हो। साथ ही वही नियमित अधिकारी/कर्मचारी पात्र होंगे, जिन्होने न्यूनतम दो वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर ली है तथा उनकी कुल कटौतियां (आयकर सहित) सकल वेतन के 60 प्रतिशत से अधिक न हो। योजना के अन्तर्गत अधिकतम ऋण सीमा कर्मचारियों/अधिकारियों के वेतन (मूल वेतन मंहगाई भत्ता) के 35 गुणा अथवा अधिकतम 35.00 लाख रुपए जो भी कम हो, स्वीकृत की जायेगी। सीसी लिमिट सेवानिवृत्ति के दो वर्ष पूर्व तक ही स्वीकृत की जायेगी।

पिछले साल भी सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने ऋण सीसी लिमिट देने की सीमा 25 लाख रुपए की थी, जिसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आए। अकेले डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक कोटद्वार द्वारा एक अरब 60 करोड़ रुपये ,5000 कर्मचारियों को सीसी लिमिट दिया गया। जिससे प्रदेश के सभी को- ओपरेटिव बैंक प्रॉफिट में आए!

निबन्धक पांडेय द्वारा अब सीसीएल लिमिटेड 25 लाख से 35 लाख बढ़ाए जाने से कर्मचारियों को सुविधाएं तो मिलने जा ही रही हैं! साथ में को- ओपरेटिव बैंक भी और मजबूत होने का अच्छा संकेत दे रहे हैं। शासन स्तर पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी, राजपत्रित/ गैर राजपत्रित अधिकारी, ग्रुप वन के अधिकारी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

उत्तराखंड राज्य में डिस्ट्रिक को-ओपरेटिव बैंकों द्वारा कर्मचारियों को सबसे कम 9.75 % ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। लाखों कर्मचारी 35 लाख रुपए तक इसी ब्याज दर पर सीसी लिमिट ले सकेंगे। प्रदेश के को-ओपरेटिव मंत्री डॉ धन सिंह रावत का है यह फैसला कर्मचारियों के हित में देखा जा रहा है।

कृपया उपर्युक्त विषयक इस कार्यालय के परिपत्र संख्या पी-4761-67 / सी०सी०एल० / 2019-20 दिनांक 24 सितम्बर, 2019 के द्वारा सरकारी विभागों / जिला सहकारी बैंकों / राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों/अधिकारियों एवं पैक्स कैडर सेवा के सचिवों के लिए कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना लागू की गयी है।

सहकारी बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों, वर्तमान में सहकारी बैंकिंग व्यवसाय को बढ़ाने एवं अन्य बैंकों से प्रतिस्पर्धा में बने रहने के उद्देश्य से सहकारी बैकों के आर्थिक हितों के दृष्टिगत इस कार्यालय के परिपत्र संख्या पी-4761-67/ सी०सी०एल० / 2019-20 दिनांक 24 सितम्बर, 2019 एवं तत्क्रम में जारी आदेशों को निरस्त करते हुये एतद्द्वारा निम्नानुसार “कैश क्रेडिट ऋण योजना” लागू की जाती है:-

1- उक्त ऋण योजना भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सरकारी विभागों/अर्द्धसरकारी संस्थाओं एवं निगमों/जिला सहकारी बैंकों / राज्य सहकारी बैंक के नियमित कर्मचारियों/अधिकारियों, पैक्स कैडर सचिवों (नियमित) समस्त प्रकार की सहकारी समितियों के नियमित कर्मचारियों/अधिकारियों को देय होगी। उक्त ऋण योजना ऐसे कर्मचारी / अधिकारी को देय होगी जिनका वेतन बैंक की शाखा में जमा हो रहा हो। सम्बन्धित कर्मचारी / अधिकारी के वर्तमान तथा पूर्व कार्यरत् स्थान से नगरीय सहकारी बैंक / जिला सहकारी बैंक से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र लिया जायेगा।

2- इस योजना के लिये मात्र वही नियमित अधिकारी / कर्मचारी पात्र होंगे, जिन्होने न्यूनतम 02 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली है तथा उनकी कुल कटौतियाँ (आयकर सहित) सकल वेतन के 60 प्रतिशत से अधिक न हो।

3- इस योजना के अन्तर्गत अधिकतम ऋण सीमा कर्मचारियों / अधिकारियों के वेतन (मूल वेतन+मंहगाई भत्ता) के 35 (पैंतीस) गुणा अथवा अधिकतम मु0 35.00 लाख रू0 जो भी कम हो, स्वीकृत की जायेगी।

4- अधिकारी / कर्मचारियों को सी०सी०लिमिट सेवानिवृत्ति के 02 वर्ष पूर्व तक ही स्वीकृत की जायेगी। बैंक सुनिश्चित करेगा, कि कर्मचारी/ अधिकारियों के सेवनिवृत्ति से पूर्व उक्त ऋण उक्त ऋण सीमा शून्य हो जायेगी।

5- सी०सी०लिमिट अधिकारी / कर्मचारियों को उनके आहरण वितरण अधिकारी से भविष्य निधि / ग्रेच्युटी बैंक के पक्ष में प्रभार हेतु सहमति पत्र एवं आहरण वितरण अधिकारी की संस्तुति पर स्वीकृत की जायेगी।

6- इस खाते पर ब्याज की गणना दैनिक प्रोडक्ट निकालकर मासिक आधार पर की जायेगी। वर्तमान में सहकारी बैंकों में प्रचलित ब्याज दर अनुमन्य होगी, जो भविष्य में कम या अधिक हो सकती है, ब्याज दर को भारतीय रिजर्व बैंक / नाबार्ड के द्वारा जारी निर्देशों एवं बैंक के वित्तीय संकेतक के आधार पर निर्धारित किया जायेगा। इस खाते के क्रेडिट अवशेष होने की दशा में कोई ब्याज नहीं दिया जायेगा। इस खाते में ब्याज की राशि जोड़ दिये जाने के उपरान्त यदि अवशेष (लगा ऋण) निर्धारित सीमा से अधिक हो जाता है तो उसे नियमित करने हेतु कर्मचारी को 30 दिन का समय दिया जायेगा ।

7- कर्मचारी को बैंक द्वारा भुगतान की जाने वाली समस्त परिलब्धियां इसी खाते में क्रेडिट की जायेगी।

8- इस सुविधा का उपयोग करने वाले कर्मचारी / अधिकारी का स्थानान्तरण किसी अन्य जनपद में होने की दशा में उसके कैश क्रेडिट खाते में कुल लगी ऋण राशि को ब्याज सहित 60 मासिक किश्त अथवा उसकी सेवा निवृत्ति तक की शेष अवधि (जो भी दोनों में से कम हो) में विभाजित कर विभाग द्वारा उसके अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में मासिक वसूली हेतु दर्शाया जायेगा।

9- किसी कर्मचारी का स्थानान्तरण एक शाखा से दूसरी शाखा पर होने की दशा में इस खाते पर तातारीख ब्याज जोड़कर उसकी कुल अवशेष राशि (कैश क्रेडिट खाता) का भी उसी शाखा पर ट्रांसफर कर दिया जायेगा।

10- किसी कर्मचारी / अधिकारी के निलंबन की दशा में उसका इस खाते से परिचालन तत्काल रोक दिया
जायेगा तथा उसका जीवन निर्वाह भत्ता उसके बचत खाते में ट्रांसफर किया जायेगा।

11- कर्मचारी / अधिकारी की भविष्य निधि तथा ग्रेच्युटी इस खाते के विरुद्ध प्रभार स्वरूप होगी।

12- कर्मचारियों/अधिकारियों के कैश क्रेडिट खाते व्यक्तिगत लोन लेजर में शाखा स्तर पर खोलकर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को चैकबुक जारी की जायेगी। कोई भी आहरण बिना चैक के नहीं किया जायेगा तथा जनरल लेजर में इसे “कैश क्रेडिट एवं ओवर ड्राफ्ट” शीर्षक के अंतर्गत “कैश क्रेडिट कर्मचारी ऋण योजना” के नाम से अलग से दर्शाया जायेगा।

13- ऋण सीमा की स्वीकृति संबंधी कार्य बैंक द्वारा किया जायेगा। अतः जो कर्मचारी / अधिकारी इस योजना के अंतर्गत कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत करना चाहते हैं, वे प्रार्थना पत्र पूर्ण कर जिस शाखा में
कर्मचारी / अधिकारी का वेतन जमा होता है, उसी शाखा में प्रेषित किया जायेगा।

14- ऋण की सुरक्षा हेतु स्वीकृत ऋण सीमा के बराबर राशि का बीमा ऋणी की सहमति के उपरान्त कराया जा सकता है। उक्त कैश क्रेडिट ऋण सीमा स्वीकृत करने का अधिकार तथा पूँजी की सुरक्षा का उत्तरदायित्व बैंक का है अतः यदि बैंक यह समझता है कि किसी कर्मचारी / अधिकारी से वसूली संभव नहीं है, तो प्रार्थना पत्र को अस्वीकृत कर सकता है। उक्त कैश क्रेडिट ऋण सीमा लेना किसी कर्मचारी / अधिकारी का क्लेम नहीं है।

इस परिपेक्ष्य में यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक स्तर पर इसके परिचालन में यदि किसी शर्त का उल्लंघन किया जाता है तो सम्बन्धित बैंक सचिव / महाप्रबन्धक एवं शाखा प्रबन्धक इसके लिए रूप से उत्तरदायी होंगे।

(आलोक कुमार पाण्डेय) निवन्धक, सहकारी समितियां उत्तराखण्ड

You Might Also Like

चाकू से गला रेत कर की निर्मम हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्तो (बहन-भाई) को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरकारी नौकरी का ‘मायाजाल’: उत्तराखंड में डाक विभाग के नाम पर 27 लाख की बड़ी ठगी, दिल्ली बुलाकर कराया फर्जी इंटरव्यू
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ
उत्तराखंड में इंटरमीडिएट तक योग अनिवार्य, शासनादेश जारी
ED की 9 घंटे लंबी पूछताछ के घेरे में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, खुद बताया राजनीतिक साजिश
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?