By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी ख़बर: गैरसैंण में आज भाजपा विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बड़ी ख़बर: गैरसैंण में आज भाजपा विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

बड़ी ख़बर: गैरसैंण में आज भाजपा विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक

The Hill India Desk
Last updated: March 13, 2023 3:03 pm
The Hill India Desk
Published: March 12, 2023
Share
SHARE

Big news: Important meeting of BJP Legislature Party today in Gairsain

Contents
इस बार विधायकों की ओर से करीब 600 से अधिक सवाल विधानसभा को भेजेबजट सत्र के दौरान सचिवालय और विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों की छुट्टी पर रोकविधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला

देहरादून/सोमवार 13 मार्च 2023 से गैरसैंण में आयोजित होने जा रहे बजट सत्र से पहले आज शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक होने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहेंगे।

आज शाम को होने वाली भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित उत्तराखंड सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री व विधायक भी गैरसैंण पहुंच जाएंगे।

गैरसैंण में आज बजट सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा की बैठक होगी

वहीं दूसरी ओर कल से भराड़ीसैंण में होने शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा की बैठक आयोजित होगी। साथ ही सदन को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने को लेकर सर्वदलीय बैठक भी आयोजित होगी। उक्त बैठक में सदन के संचालन के लिए एजेंडा भी तय होगा।

इस बैठक में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचन्द अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा से मोहम्मद शहजाद आदि मौजूद रहेंगे।

बताते चलें कि सत्र के प्रथम दिवस 13 मार्च को भराड़ीसैंण में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की है।

13 मार्च से 18 मार्च तक 6 दिन चलने वाले बजट सत्र में धामी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेगी। अब कुछ दिनों तक धामी सरकार और विपक्ष के विधायक समेत राज्य के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी गैरसैंण में ही नजर आएंगे।

बजट सत्र के दौरान धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। 15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा। उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा। 17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा।

धामी सरकार का ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहला बजट सत्र होगा। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में सरकार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कई योजनाएं लेकर आएगी और विकास का एजेंडा तय करेगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद बीजेपी सरकार का गैरसैंण में ये दूसरा सत्र होगा, इससे पहले जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था उसी दौरान वहां सत्र हुआ था।

इस बार बजट सत्र में खास बात यह है कि सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री के कार्य दिवस सोमवार से हो रही है, जिसको लेकर विपक्ष आक्रामक नजर आ रहा है। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। सरकार का प्रयास है कि जनता के सुझावों से एक अच्छा बजट प्रदेश की जनता के हित में पेश किया जाए, जिसमें सरकार अगले हफ्ते से प्रदेश भर में तमाम बुद्धिजीवी लोगों और आम लोगों से सुझाव लेगी। इसके लिए कई माध्यमों से सुझाव लिए भी जा रहे हैं।

इस बार विधायकों की ओर से करीब 600 से अधिक सवाल विधानसभा को भेजे

वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने जनता के हित में बजट पेश किया है, उसी तरह से राज्य सरकार भी जनता के सुझाव लेकर जनता के हित में बजट पेश करेगी। इस बार विधायकों की ओर से करीब 600 से अधिक सवाल विधानसभा को भेजे गए हैं।

धामी सरकार ने बजट तैयार करने के लिए सभी वर्गों से सुझाव मांगे थे। ये सभी सुझाव व्हाट्स एप, ईमेल द्वारा मिले हैं। बजट को लेकर वित्त मंत्री प्रेम अग्रवाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सीनियर सिटिजन, उद्यमियों और कारोबारियों से बात की है। माना जा रहा है कि बजट में हर तबके का ध्यान रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार हिमाचल की तरह स्टेट में आने वाले बाहरी वाहनों से एंट्री टैक्स या ग्रीन टैक्स वसूलने का विचार कर सकती है।

गैरसैंण को उत्तराखंड सरकार ने ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित की है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बजट सत्र के बाद उत्तराखंड की शासन व्यवस्था गैरसैंण से ही चलाने की घोषणा भी धामी सरकार कर सकती है। बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रवाना हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय की तरफ से भी बजट सत्र को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है।

बजट सत्र के दौरान सचिवालय और विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

सत्र के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पहले ही बैठक के जरिए विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं। बजट सत्र के दौरान सचिवालय और विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक रहेगी। विभाग सदन में रखे जाने वाले विधेयक, प्रत्यावेदन, सवालों के जवाब तैयार करने में जुटे हैं।

विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला

भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। गैरसैंण में पहले भी बजट सत्र हुए हैं। विधानसभा सचिवालय का सिस्टम बजट सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए पहले ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। इस बार विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं दिए जाएंगे।

You Might Also Like

CISF कांस्टेबल का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘फिर तो आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं’
पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जिला जज को किया निलंबित, जानें वजह..
Uttarakhand: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर CM धामी ने जाना श्रमिकों का हाल-चाल, और उन्हें दिए 1-1 लाख के चेक
Uttarakhand: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा
TAGGED:Chief Minister DhamiGovernmentUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?