By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना दिल्ली से दूर है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना दिल्ली से दूर है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना दिल्ली से दूर है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

The Hill India News
Last updated: March 2, 2023 4:05 pm
The Hill India News
Published: March 2, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में BJP की जीत पर इन तीनों राज्‍यों के लोगों का आभार माना है. आज पार्टी मुख्‍यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “पूर्वोत्तर अब ना दिल से और ना ही दिल्ली से दूर है. यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है. चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे इस बात का संतोष है कि PM के कार्यकाल के दौरान बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता है.” उन्‍होंने कहा, “आज के नतीजे दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र को लेकर मजबूत आशावाद है. इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है. दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, मैं इनकी मेहनत की सराहना करता हूं और धन्यवाद देता हूं.” पार्टी कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है. मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं.” अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है?

उन्होने कहाँ अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं.” प्रधानमंत्री ने भाजपा की लगातार जीत के लिए उसकी सरकारों के कामकाज और कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा संकल्प की ‘त्रिवेणी’ को श्रेय दिया. पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पहले, पूर्वोत्तर क्षेत्र से नतीजे आने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी बल्कि चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर होती थी. त्रिपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था. अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था. इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है.

You Might Also Like

आकाश आनंद की बसपा से पूरी तरह छुट्टी, मायावती ने लगाई अंतिम मुहर; ससुर अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास भी नहीं बचा सका राजनीतिक भविष्य
NGT ने नगालैंड सरकार पर लगाया २०० करोड़ रुपये का जुर्माना
अफेयर रुमर्स के बीच तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट वायरल, विजय के शपथ ग्रहण समारोह से शेयर की खास तस्वीरें
उत्तराखंड वन विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी: 12 जून को CSB बैठक में तय होगा DFO और CF स्तर के अधिकारियों का भविष्य
मालेगांव केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- “मुंह काला हुआ…”
TAGGED:DelhiheartneitherNew DelhiNortheastPrime Minister Narendra Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का कहर बरपाने का खतरा, 13 जिलों में रेड अलर्ट; कई ट्रेनें रीशेड्यूल, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

The Hill India News
The Hill India News
November 19, 2026
आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, डासना जेल पहुंचा रिलीज ऑर्डर; समर्थकों में खुशी की लहर, शाम तक बाहर आने की उम्मीद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, 36 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल; 14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
जौलजीबी मेला हंगामा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत चार कांग्रेसी गिरफ्तार; सीमांत क्षेत्र में सियासत गरमाई
उत्तराखंड-UP के बीच 26 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद सुलझने की ओर! सीएम योगी और धामी की अहम बैठक, 20 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हो चुका निस्तारण
सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
झबरेड़ा जानलेवा हमला मामला: हाईकोर्ट से 17 वर्षीय किशोर को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी पर मिली राहत
साइबेरिया में रूसी सेना का बड़ा विमान हादसा, An-12 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश; 19 लोगों की दर्दनाक मौत, तकनीकी खराबी की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?