By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा-सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा-सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा-सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: February 25, 2023 3:50 pm
The Hill India News
Published: February 25, 2023
Share
SHARE
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगर पालिका ऑडिटोरियम, बौराड़ी में मुख्य सेवक आपके द्वार जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर एन.आर.एल.एम, पंचायतीराज, सहकारिता, सैनिक कल्याण, पर्यटन, कृषि मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं से जुड़े लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया।
कार्यक्रम में सविता भट्ट ने कहा कि उन्हें पंचायतीराज विभाग के माध्यम से उड़ीसा जाने का मौका मिला। उड़ीसा में बाल एवं महिला हितेषी पंचायत के रूप में उड़ीसा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त हुई। इस तरह के भ्रमण कार्यक्रमों से अन्य राज्यों में हो रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त होती है। श्री मुन्ना सिंह पंवार ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को जो ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है, इससे ग्रामीणों की आजीविका के संसाधन बढ़े हैं। श्री मंगल सिंह नेगी ने कहा कि कोविड में लॉकडाउन के बाद उनकी नौकरी छूट गई थी, उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना के तहत ऑन लाईन फार्म भरकर 04 लाख रूपये का लोन लिया और पोल्ट्री फार्म खोला। इससे उनकी आजीविका में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजनाओं लोगों के लिए बरदान साबित हो रही है। श्री भरत सिंह रावत ने कहा कि कोविड काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने होम स्टे का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 08 लाख रूपये का लोन लिया। अभी वे अच्छे मुनाफे में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा होम स्टे के लिए चलाई गई योजना से उनके जीवन में आशा की नई किरण जगी है। उन्होंने सुझाव दिया कि जीएमवीएन की तर्ज पर होम स्टे के लिए भी बुकिंग का संचालन होगा, तो इससे इस क्षेत्र में कार्य करने वालों की आजीविका बढ़ेगी। श्री सुशांत उनियाल ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर मशरूम की फार्मिंग शुरू की, इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से 08 लाख रूपये की सब्सिडी मिली। आज वे अच्छा मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके गांव डडूर में सड़क नहीं पहुंची है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसका प्रस्ताव शासन में भेजने के निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ आम जन को पूरी तरह से मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक अवश्य करायें। राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुचाया जाए। इसके लिए विभागों द्वारा नियमित शिविर भी लगाये जाएं और संगोष्ठियां की जाए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिये कि जनपद में जिन विद्यालयों, उद्यानों, सड़कों आदि के नाम शहीदों के नाम पर रखने की मांग की जा रही है, यदि उनमें किसी को कोई आपत्ति नहीं हैं, तो ऐसे प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि काश्तकारों को सेलाकुई स्थित संगंध पौधा केन्द्र में भ्रमण भी कराया जाए, ताकि वे वहां की विभिन्न गतिविधयों को देख सकें। पर्यटन, कृषि, उद्यान के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान देना होगा। राज्य सरकार द्वारा लोगों की आजीविका में वृद्धि करने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में एप्पल एवं कीवी मिशन पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में मिशन दालचीन एवं मिशन तिमरू भी शुरू किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक श्री किशोर उपाध्याय, श्री प्रीतम सिंह पंवार, श्री शक्तिलाल शाह, श्री विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री आदित्य कोठारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल, टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा किरसाली, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ श्री मनीष कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

नई दिल्ली : हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है जहां सहभागिता और सहयोग की खासी ज्यादा अहमियत हो -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उत्तराखंड में कृषि क्रांति का खाका तैयार: मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को दी हरी झंडी, क्लस्टर आधारित खेती पर रहेगा फोकस
Health News: सर्वाइकल दर्द के लक्षण, उपचार, और घरेलु इलाज
भारत में नहीं बनेगा iPhone? ट्रंप की टिम कुक से डिमांड से बढ़ी हलचल
देहरादून में फर्जी राशन और आयुष्मान कार्ड पर बड़ी कार्रवाई: डीएम ने सख्ती बढ़ाई
TAGGED:CM DhamicontributedecadeEveryonefieldsrespectivetehriUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?