By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश : केन्द्र में मोदी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की डबल इंजन की सरकार राज्य के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है – अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मध्य प्रदेश : केन्द्र में मोदी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की डबल इंजन की सरकार राज्य के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है – अमित शाह
देशफीचर्ड

मध्य प्रदेश : केन्द्र में मोदी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की डबल इंजन की सरकार राज्य के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है – अमित शाह

The Hill India News
Last updated: February 25, 2023 3:33 pm
The Hill India News
Published: February 24, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में शबरी माता की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ को संबोधित किया।

अमित शाह ने सतना में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन एवं पूजन भी किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज यहां 507 करोड़ रूपए के 70 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 26 करोड़ रूपए के कई कामों का लोकार्पण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोल जाति और जनजातीय भाईयों-बहनों के कल्याण के लिए कई काम किए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए सम्मान से जीने का रास्ता प्रशस्त करना। उन्होंने कहा कि जब 2014 में पहली बार श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी थी, तब उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। श्री शाह ने कहा कि आज 9 साल बाद देखते हैं कि मोदी जी ने अपनी कही हुई एक-एक बात को सच साबित करते हुए जमीन पर उतारा है। पिछली सरकार के समय घरों में शौचालय नहीं थे, मोदी जी ने 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाए जिनमें सबसे ज़्यादा शौचालय आदिवासियों के घरों में बने। मोदी जी ने 3 करोड़ लोगों को घर दिए, बिजली दी, गैस सिलिंडर दिए, 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा मुफ्त कर दिया और कोरोना के टीके की दोनों डोज़ फ्री लगाईं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर गरीब के घर में प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त देने का फैसला भी किया।

अमित शाह ने कहा कि कोल जाति का स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है और मोदी सरकार 200 करोड़ रूपये की लागत से देशभर में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय स्थापित करवा रही है. इन सभी संग्रहालयों में 1831 के कोल विद्रोह की शौर्यगाथा अंकित है। उन्होंने कहा कि चाहे गोंड महारानी दुर्गावती की बहादुरी हो, रानी कमलापति का बलिदान हो या अमर सेनानी बुद्धु भगत, जोवा भगत की बात हो, इन सभी को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने याद रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ की लागत से रघुनाथ साह और शंकर साह का स्मारक भी शिवराज जी ने बनाया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान आदिवासियों और जनजातियों के लिए 24 हज़ार करोड़ रूपए बजट में दिए गए थे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने बढ़ाकर लगभग 90 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले आदिवासियों और जनजातियों के बच्चों के लिए 167 एकलव्य मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 690 कर दी गई है। इसके अलावा पिछली सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति की 978 करोड़ रूपए की राशि को मोदी जी ने बढ़ाकर 2533 करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी की सरकार द्वारा गरीब और जनजातीय कल्याण के लिए शुरू किए गए सभी कार्यक्रमों को पिछली सरकार ने रोक दिया था, लेकिन शिवराज जी की सरकार दोबारा बनते ही उन सभी कार्यक्रमों को दोबारा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की डबल इंजिन की सरकार राज्य के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

You Might Also Like

विकासनगर सनसनीखेज मामला: साक्ष्यों के अभाव में अपहरण और दुष्कर्म के सभी 6 आरोपी बरी, पुलिस जांच की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल
New Delhi: रोजगार मेले में 70,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र प्रदान, PM बोले- “अगले 25 साल में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र”
Uttarakhand: सीएम की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कंट्रोवर्सी में उर्मिला सनावर से 6 घंटे तक पूछताछ, मोबाइल सरेंडर करने का फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम
नई दिल्ली : सांसदों के लिए विशेष लंच के माध्यम से पोषक-अनाज को बढ़ावा देने की बड़ी पहल
TAGGED:Amit ShahbringCenterdeterminedDouble engineevery poorGovernmenthappinesslifeMadhya PradeshModiShivrajstate
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?