By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : केंद्र के साथ मिलकर छोटे किसानों की प्रगति पर फोकस करें राज्य- तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : केंद्र के साथ मिलकर छोटे किसानों की प्रगति पर फोकस करें राज्य- तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : केंद्र के साथ मिलकर छोटे किसानों की प्रगति पर फोकस करें राज्य- तोमर

The Hill India News
Last updated: February 21, 2023 5:13 pm
The Hill India News
Published: February 20, 2023
Share
SHARE

जैद (ग्रीष्मकालीन) अभियान-2023 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि खाद्यान्न के मामले में भारत बहुत अच्छी स्थिति में है और यह गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों के अथक परिश्रम व कृषि वैज्ञानिकों के कुशल अनुसंधान के कारण हासिल हुआ है। लेकिन भारत आज जिस मुकाम पर है, वहां हम थोड़ी-सी प्रगति से संतोष नहीं कर सकते, इसमें तीव्रता आना चाहिए तथा सुचारू प्लानिंग के आधार पर ऐसे सार्थक परिणाम सामने आना चाहिए, जिससे कि कृषि क्षेत्र में हमारी घरेलू आवश्यकताओं की निरंतर आपूर्ति के साथ ही हम दुनिया की अपेक्षाओं को पूरा करने में भी सफल हो सकें।

केंद्रीय मंत्री  तोमर ने कहा कि कृषि उत्पादन के रेकार्ड तोड़ अग्रिम अनुमान (323 मिलियन टन) उत्साहित करने वाले हैं। कृषि महत्वपूर्ण तो है ही, यह सावधानी और अधिक जवाबदारी का भी क्षेत्र है। एक समय था जब कुछ ही प्रगति पर संतोष कर लिया जाता था और खाद्यान्न के लिए देश दूसरों पर निर्भर करता था लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में लगातार हो रही प्रगति के कारण आज पहले के विपरीत अधिकांश देश भारत पर निर्भर हैं। हमें कृषि उत्पादों की दृष्टि से अपनी जरूरतें तो पूरी करना ही है, साथ ही जरूरत पड़ने पर दुनिया की आवश्यकताओं की भी पूर्ति करना है। इस संबंध में हमें उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता भी और बढ़ाना होगी ताकि वैश्विक मानकों पर हम खरे उतर सकें। तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें राज्य भी सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार, दो चरणों में बाईस करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य यहीं है कि हमारी धरती की उर्वरा शक्ति संरक्षित रहें। कार्ड बांटने के साथ ही स्वाइल टैस्टिंग लैब की संख्या हर स्तर पर बढ़ाई गई हैं। इस संबंध में सकारात्मक परिणाम की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। सभी किसानों की भी इसमें सहभागिता होना चाहिए।

तोमर ने कहा कि केमिकल फर्टिलाइजर के उपलब्ध अन्य विकल्प- नैनौ यूरिया, बायोफर्टिलाइजर को अपनाने पर सभी को विचार करना चाहिए। खाद सब्सिडी पर सालाना लगभग ढाई लाख करोड़ रु. खर्च हो रहे हैं, यह राशि बचाने के साथ ही स्वस्थ उत्पादन किया जा सकता है, लोगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। जागरूकता के लिए प्रयासों के चलते जैविक व प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे उपायों से छोटे किसानों की प्रगति पर राज्यों को फोकस करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र-आत्मा को मिलकर जिलास्तर पर कार्य करते हुए कायाकल्प करना चाहिए, साथ ही राज्य सरकारें कृषि क्षेत्र की वार्षिक योजना बनाने की दिशा में प्रवृत्त हों और यह सोचना चाहिए कि केंद्र शासन की योजनाओं का किसानों के हित में राज्य सरकारें अधिकाधिक उपयोग कैसे कर सकती है। कृषि व सम्बद्ध विभाग/मंत्रालय व राज्य मिलकर टीम इंडिया है, जो कृषि क्षेत्र को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन फसलें महत्वपूर्ण होती हैं, जो छोटे किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। श्री तोमर ने कहा कि सरकारी पैसों का सदुपयोग होकर योजनाओं का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचना चाहिए। सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर भी काम कर रही है, जिसमें राज्यों का सहयोग आवश्यक है।

  

सम्मेलन को कृषि सचिव  मनोज अहूजा, सचिव-डेयर व महानिदेशक-आईसीएआर डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव-उर्वरक  अरुण बरोका ने भी संबोधित किया व अतिरिक्त सचिव व संयुक्त सचिवों ने प्रेजेन्टेशन दिए। सम्मेलन में कृषि व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि उत्पादन आयुक्त/प्रधान सचिव व राज्य के कृषि विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय व राज्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में बताया गया कि देश में खाद की कहीं-कोई कमी नहीं है। किसान समृद्धि केंद्रों की संख्या अब बारह हजार हो चुकी है। पीएम-प्रणाम योजना का सुचारू संचालन हो रहा है, जिसका ध्येय रासायनिक यूरिया को कम करना है। यह भी बताया गया कि केंद्र द्वारा सीड ट्रेसेब्लिटी सिस्टम लाया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पेस्टीसाइड मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

You Might Also Like

दिव्यांग बेटे की विधवा मां को बैंक की वसूली से मिली राहत, डीएम के हस्तक्षेप से 17 लाख का कर्ज माफ
BJP को मिला युवा नेतृत्व का नया चेहरा: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
नैनीताल : अवैध हथियारों की फैक्ट्री लगा कर तमंचा बनाने वाले गिरोह को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार मौके से अवैध तमंचे भी किये बरामद।
पूर्व CEC एस वाई कुरैशी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का तीखा हमला, बोले – आप चुनाव नहीं, ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अहम विदेश यात्रा पर रवाना, जॉर्डन से होगी शुरुआत, इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे
TAGGED:CenterfarmersfocusNew DelhiprogresssmallstateTogethertomar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
एम्स ऋषिकेश में नौकरी का झांसा देकर बड़ा खेल! फर्जी नियुक्ति पत्र और ₹2 लाख कैश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला भर्ती फ्रॉड का राज
रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, संसारी में चुनी गई 22 नाली भूमि; जानें मोदी सरकार की चारधाम-चार वेद महाविद्यालय योजना
पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट! CDSCO ने कहा- न खरीदें, सेहत के लिए पैदा कर सकती हैं गंभीर खतरा
अल्मोड़ा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का भव्य आगाज; कुमाऊंनी रंग में रंगा पूरा शहर
86 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली नई जिंदगी! छह राज्यों ने किया MoU, 15,000 करोड़ से ज्यादा की योजना से बदलेगा पानी-बिजली का पूरा गणित
उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, अब बारिश का जोर थमेगा! 21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?