By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जयपुर : कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण है, जिसमें सबकी रूचि बढ़े, युवाओं का भी इसके प्रति आकर्षण हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है – तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > जयपुर : कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण है, जिसमें सबकी रूचि बढ़े, युवाओं का भी इसके प्रति आकर्षण हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है – तोमर
देशफीचर्ड

जयपुर : कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण है, जिसमें सबकी रूचि बढ़े, युवाओं का भी इसके प्रति आकर्षण हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है – तोमर

The Hill India News
Last updated: February 21, 2023 5:15 pm
The Hill India News
Published: February 19, 2023
Share
SHARE

चौधरी चरणसिंह राष्‍ट्रीय कृषि विपणन संस्‍थान (चौ.च.सिं – नियाम) के पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट का चतुर्थ दीक्षांत समारोह एवं एग्री इनोवेशन एंड इनक्‍यूबेशन सेंटर का उद्घाटन आज जयपुर में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर  तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम कर रही है। देश में कृषि क्षेत्र को और फायदे में लाने तथा गांवों को अधिक समृद्ध बनाने के लिए कृषि से जुड़े विद्यार्थी एवं युवा भी अपना योगदान प्रदान करें।  तोमर ने नियाम में और 60 सीटें बढ़ाने तथा होस्टल में रहने की बाध्यता समाप्त करने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री  तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण है, जिसमें सबकी रूचि बढ़े, युवाओं का भी इसके प्रति आकर्षण हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। कृषि क्षेत्र में आजीविका है, लेकिन साथ ही इसमें किसानों की देशभक्ति भी है, वह इसलिए क्योंकि कृषि उत्पादन के बिना काम नहीं चल सकता। कृषि क्षेत्र में अनेक चुनौतियां है, जिनका समाधान करने के लिए टेक्नालाजी का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार, राज्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। महंगी फसलों की ओर बढ़ना, फसल विविधीकरण, उपज बिक्री में बिचौलियों की समाप्ति जैसी अनेक चुनौतियों से योजनाबद्ध ढंग से निपटा जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कृषि क्षेत्र में काफी काम किया है, वहीं किसानों के अथक परिश्रम के साथ ही सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषि में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अधिकांश कृषि उत्पादों के मामले में हिंदुस्तान आज विश्व में पहले या दूसरे नंबर पर है, जिसे सभी मिलकर और अग्रणी बनाएं। दुनिया की भारत से खाद्यान्न को लेकर काफी अपेक्षाएं है, जिसे हम पूरा कर रहे हैं और आगे भी करते रहना है। कृषि अनुसंधान निरंतरता का क्रम है, वहीं किसानों की मेहनत और सरकार के प्रयासों में भी कहीं कोई कमी नहीं है। आजीविका के लिए नौकरी जरूरी है, लेकिन साथ ही कृषि क्षेत्र को और बेहतर करना भी जरूरी है, क्योंकि इस पर देश की 56 प्रतिशत आबादी निर्भर है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस बात पर बल देते रहते है कि हम वर्तमान को तो खूबसूरत बनाए ही, साथ ही देश की आजादी के अमृतकाल तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं, यह हिंदुस्तान के लिए एक सुनहरा व ऐतिहासिक अवसर पर है, जिसका लाभ उठाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। 2047 में देश का जो भविष्य होगा, वह ऐसा हो कि दुनिया का मार्गदर्शन करने में सक्षम हो। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर चिंतन करते हुए कार्यक्रमों-योजनाओं को लागू किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल का इंतजार करना बेमानी है, जो काम आज कर सकते हैं, वह हमें आज ही करना चाहिए। तोमर ने सराहना करते हुए कहा कि देश में एग्री स्टार्टअप ने भी बहुत अच्छे प्रयोग किए हैं। वर्ष 2014 में जब हम सरकार में आए थे, तब सभी क्षेत्रों के मिलाकर 32 स्टार्टअप थे। देश में स्टार्टअप को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लगातार प्रोत्साहित किया, जिससे अकेले एग्री स्टार्टअप की संख्या ही अब दो हजार हो चुकी हैं, वहीं अन्य क्षेत्रों को मिलाकर 10 हजार से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं, इन सबकी ताकत के बलबूते भारत आने वाले कल में विश्व गुरू बनेगा।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  चौधरी ने भी संबोधित किया। सांसद  रामचरण बोहरा व कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर तथा राजस्थान के प्रधान सचिव  दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। संयुक्त सचिव- विपणन एवं नियाम की महानिदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी नडेंदला ने स्वागत भाषण दिया। नियाम के निदेशक डा. रमेश मित्तल ने आभार प्रकट किया।

तोमर ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा-एग्री बिज़नेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को डिप्लोमा और मेधावी विद्यार्थियों को पदक दिए। नियाम द्वारा प्रशिक्षित व अनुदानित स्टार्टअप के प्रोडक्ट्स भी तोमर ने लांच किए एवं अनुदान के चेक वितरित किए। स्टार्टअप की प्रदर्शनी व प्रोडक्ट्स डिस्प्ले भी आयोजन हुई, जिसमें नियाम द्वारा प्रशिक्षित व अनुदानित स्टार्टअप ने भाग लिया।

इस मौके पर नियाम के सहभागी संस्थानों को स्टार्टअप प्रशिक्षण व फंडिंग में उनके प्रदर्शन के आधार पर अवार्ड वितरित किए गए, जिनमें  करण नरेंद्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोबनेर को प्लेटिनम अवार्ड, नेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (ओडिशा) को डायमंड अवार्ड व बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी साबोर को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री तोमर ने एग्री इनोवेशन व इन्क्यूबेशन सेंटर की वेबसाइट लांच की, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन बिज़नेस स्कूल व स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया एवं इंडो-जर्मन प्रोजेक्ट की जानकारी ली। नियाम के 9 प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

Description: C:\Users\admin\Desktop\AGRI, RD & PR\AGRI\Photo_2_AM_NIAM_Jaipur_Convocation_19_Feb._2023.jpeg

You Might Also Like

Uttarakhand: ED ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहू को, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए किया तलब
गाजा पर इजरायली सेना का बड़ा एयर स्ट्राइक, स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल मध्य प्रदेश के मुरैना में होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे
Uttarakhand: सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को मिलेगी राहत
सीएम योगी आदित्यनाथ पर फेसबुक के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार
TAGGED:Agricultureattractedeveryone'simportantincreaseinterestJaipurresponsibilitysectortomaryouth
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

FCRA और परिसीमन बिल पर आखिरी 3 दिनों में बड़ा खेल! सरकार-विपक्ष के बीच ‘गिव एंड टेक’ की चर्चा, क्या निकल पाएगा संसद से रास्ता?

The Hill India News
The Hill India News
August 10, 2026
रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का फूटा गुस्सा! भाजपा नेता और भाई की गिरफ्तारी की मांग पर सैकड़ों लोग सड़क पर, कोतवाली घेराव की तैयारी
JPSC-JSSC विवाद में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच मचा हड़कंप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अदालत का बड़ा एक्शन! SDM, SDPO और थानाध्यक्ष समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 12 अगस्त तक पेश करने का आदेश
SIR के आंकड़ों ने बढ़ाई उत्तराखंड की सियासी गर्मी! एक ही ‘नितिन’ नाम से 156 आपत्तियां, 12 हजार से ज्यादा शिकायतों ने खड़े किए बड़े सवाल
अहमदाबाद हॉस्टल की छत पर छात्रा से दुष्कर्म, CCTV में बेखौफ नजर आया आरोपी; पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
“शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?” एथेनॉल पर BJP सांसद का तंज, बयान से फिर गरमाई सियासत
Gold-Silver Price Today: बाजार में फिर मचा तहलका! ₹1.52 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में ₹2,000 से ज्यादा का उछाल; जानें आज का भाव और आगे कहां तक जा सकती हैं कीमतें
“अब तो मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है…” पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा सुनकर ठहाकों से गूंज उठा PM मोदी का आवास
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन की कार का एक्सीडेंट, पोर्श की रैपिडो टैक्सी से हुई टक्कर; अस्पताल से डिस्चार्ज, जानें अब कैसी है हालत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?