By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है- सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है- सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है- सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: February 7, 2023 5:15 pm
The Hill India News
Published: February 7, 2023
Share
SHARE
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट के साथ उत्तराखण्ड की कई मामलों में समानता है। पर्वतीय भौगोलिक स्थिति के साथ हमारा हिमालय से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अध्ययन यात्रायें एक दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान ही नहीं करती बल्कि इससे जन कल्याण के लिये संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी साझा होती है। ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “एक भारत-श्रेष्ठ भारत“ की संकल्पना को सार्थक करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा विभिन्न राज्यों के बीच पारस्परिक समन्वय, सहयोग और प्रेम को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है, अपने असीम नैसर्गिक सौंदर्य व सतरंगी लोक संस्कृति से परिपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों से पधारे छात्र इस संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी इस यात्रा द्वारा निश्चित रूप से देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट आध्यात्मिक और धार्मिक पद्धतियों को समझने का प्रयास किया होगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पद्धतियों का समूचे विश्व में मान बढ़ रहा है। आज संपूर्ण विश्व “वसुधैव कुटुंबकम“ की हमारी प्राचीन अवधारणा का महत्व समझ रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम सभी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में किए जा रहे महान कार्यों के साक्षी हैं। चाहे वो कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, तीन तलाक की समस्या का समाधान हो या फिर उत्तर पूर्व के प्रदेशों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का महान कार्य हो, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज हम सभी एक नए भारत, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के अपने सपने को पूरा होते हुए देख पा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री राम सिंह कैड़ा, यात्रा संयोजक चाऊ खगंको वाय लोंग, प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह के साथ पूर्वोत्तर के छात्र छात्रायें करजुम करलो, अत्तमची आर.मारक, पेई पानी गोदक, मोनिता जमातिया, संगे कामरो, लालरिनफेली आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

यूएई का पाकिस्तान पर कड़ा रुख: 18,600 करोड़ की तत्काल वापसी मांग से बढ़ा आर्थिक संकट, शहबाज सरकार पर दबाव
Uttarakhand: पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, तराई क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएँ
विधवा मां की गुहार पर DM ने बेटों पर गुंडा एक्ट में दर्ज किया केस, जिला बदर की तैयारी
लखनऊ: इस बैंक की ब्रांच में लगी भयंकर आग, कई कर्मचारियों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान
उत्तराखण्ड : हर पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री धामी
TAGGED:ancient timesCM DhamiDevbhoomiNorth EasternrelationshipStatesuniqueUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ

The Hill India News
The Hill India News
June 24, 2026
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?