By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : छह फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को करेंगे समर्पित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : छह फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को करेंगे समर्पित
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : छह फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को करेंगे समर्पित

The Hill India News
Last updated: February 4, 2023 3:05 pm
The Hill India News
Published: February 4, 2023
Share
PM addressing at the foundation laying ceremony of development projects, in Yadgiri, Karnataka on January 19, 2023.
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी, 2023 को कर्नाटक का दौरा करेंगे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे दिन में प्रधानमंत्री बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद, लगभग साढ़े तीन बजे अपराह्न को वे तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाने का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी आधारशिला भी 2016 में प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। यह एक समर्पित नया ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर कारखाना है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-प्रणाली को बढ़ाएगा।

यह हेलीकॉप्टर कारखाना एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है और शुरू में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन करेगी। एलयूएच की डिजाइन पूरी तरह स्वदेशी है। यह एक विकसित 3-टन वर्ग, एकल इंजन बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर है, जिसमें उच्च कार्यशीलता की अनोखी विशेषतायें मौजूद हैं।

कारखाने का विस्तार अन्य हेलीकॉप्टरों जैसे लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) के निर्माण के साथ-साथ भविष्य में एलसीएच, एलयूएच, सिविल एएलएच और आईएमआरएच की मरम्मत तथा ओवरहॉलिंग के लिए किया जाएगा। कारखाने में भविष्य में असैन्य एलयूएच का निर्यात करने की भी क्षमता है।

यह सुविधा भारत को स्वदेशी रूप से हेलीकॉप्टरों की अपनी हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम बनाएगी तथा भारत को हेलीकॉप्टर डिजाइन, विकास और निर्माण में आत्मनिर्भर बनायेगी।

कारखाने में उद्योग 4.0  मानकों का विनिर्माण प्रारूप तैयार किया जायेगा। अगले 20 वर्षों में, एचएएल तुमकुरु तीन से 15 टन की श्रेणी के 1000 से अधिक हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करने की योजना बना रहा है। इससे क्षेत्र में लगभग 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री तुमकुरु औद्योगिक टाउनशिप की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तुमकुरु में तीन चरणों में 8484 एकड़ में फैली औद्योगिक टाउनशिप के विकास का काम चेन्नई-बैंगलुरु औद्योगिक गलियारे के भाग के रूप में शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री तुमकुरु में तिपटूर और चिक्कनायकन हल्ली में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। तिपटूर बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति परियोजना 430  करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। चिक्कानायकन हल्ली तालुक की 147  बस्तियों के लिए बहु-ग्राम जल आपूर्ति योजना लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा सकेगी।

You Might Also Like

नेपाल में एक फैसले से आ गया प्याज संकट, फिर भारत सरकार ने इस तरह की सहायता
Kolkata doctor rape-murder: देशभर में डॉक्टरों की आज हड़ताल, नहीं होगा OPD में भी काम
Uttarakhand: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिये, तुष्टिकरण का युग समाप्त: हरिद्वार में बोले अमित शाह
Health- सावधान: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकता है ‘ब्रेन हेमरेज’
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन कप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
TAGGED:dedicateFactoryFebruaryHAL HelicopterKarnatakanation.Prime Minister ModiTumakuru
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?