By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी कल शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी कल शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी कल शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे

The Hill India News
Last updated: December 17, 2022 1:46 pm
The Hill India News
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री इस अवसर पर एनईसी की आधिकारिक बैठक को तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग, एनईसी परियोजनाओं और मेघालय राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे

कार्यक्रम के दौरान मेघालय के 4जी टॉवरों का लोकार्पण भी किया जायेगा

पिछले 50 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के योगदान के वृत्तांतों पर एक स्मारक दस्तावेज “गोल्डन फुटप्रिंट्स” भी जारी किया जायेगा

केंद्रीय गृहमंत्री, उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री, पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र से सम्बंधित केंद्रीय मंत्री भी समारोह में सम्मिलित होंगे

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 18 दिसंबर, 2022 को शिलांग में उत्तर-पूर्व परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। वे इस अवसर पर एनईसी की आधिकारिक बैठक तथा एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

परिषद की आधिकारिक बैठक राज्य सम्मेलन केंद्र प्रेक्षागृह में होगी, जबकि जनसभा शिलांग के पोलो ग्राउंड में आयोजित की जायेगी।

समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री, उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री, पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री,  उत्तर-पूर्व क्षेत्र से सम्बंधित केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक तथा एनईसी के नामित सदस्यगण भी सम्मिलित होंगे।

राज्य मुख्य सचिवों के अलावा केंद्रीय मंत्रालयों के चुने हुये सचिव, उत्तर पूर्व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनईसी के समर्थन से स्थापित प्रमुख संस्थानों के प्रमुखों को भी समारोह में निमंत्रित किया गया है।

जनसभा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ समाज के प्रमुख लोग, जीवन में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले लोग, स्वसहायता समूहों के प्रतिनिधि, आठों उत्तर पूर्व राज्यों के किसान समूह भी उपस्थित रहेंगे। जनसभा में लगभग 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व परिषद (एनईसी) की स्थापना संसद अधिनियम के तहत 1971 में की गई थी। उसका औपचारिक उद्घाटन शिलांग में 7 नवंबर, 1972 को हुआ था तथा नवंबर 2022 को उसने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिये हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री और एनईसी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अक्टूबर 2022 को गुवाहाटी में आयोजित 70वीं आमसभा की बैठक में तय किया गया था कि एनईसी के इस अहम पड़ाव का समारोह उसके वास्तविक अर्थों में मनाया जायेगा। तदनुसार, एनईसी का स्वर्ण जयंती समारोह शिलांग में 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया जा रहा है।

इस दिन प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र के अनेक महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग, एनईसी परियोजनायें और मेघालय राज्य परियोजनायें शामिल हैं। प्रधानमंत्री कुछ अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे मेघालय में 4जी टॉवरों का लोकार्पण भी करेंगे।

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के दौरान पिछले 50 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के योगदान के वृत्तांतों पर एक स्मारक दस्तावेज “गोल्डन फुटप्रिंट्स” (सुनहरे पदचिह्न) भी जारी किया जायेगा। इस पुस्तक की विषय सामग्री परिषद के लेखागार और परिषद के आठ सदस्य राज्यों के सरकारी दस्तावेजों से ली गई है। इसके अलावा पुस्तक में निकट अतीत में एनईसी द्वारा समर्थित विकास कार्यों व प्रमुख अवसंरचनाओं का दृष्टांत भी प्रस्तुत किया गया है।

आशा की जाती है कि स्वर्ण जयंती समारोह से एनईसी को एक नया मंच मिलेगा, जिससे वह पहले से भी अच्छे दिनों को लाने की तैयारी करेगा तथा पहले से अधिक विकास पहलों को आगे बढ़ायेगा, जैसा कि आठों पूर्वोत्तर राज्य पिछले पांच दशकों से सफलतापूर्वक करते आ रहे हैं।

You Might Also Like

चूरू में छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कुएं में लटका मिला 7वीं क्लास के बच्चे का शव, परिजनों का 50 लाख रूपये और सरकारी नौकरी की मदत के लिए धरना
UP CM Yuva Yojana: युवाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन
New Delhi: प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा सरकार के मंत्री नब किशोर दास की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
‘मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास और जनकल्याण की मिसाल’, खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?