By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सीएम धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सीएम धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सीएम धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस

The Hill India News
Last updated: November 9, 2022 3:06 pm
The Hill India News
Published: November 9, 2022
Share
SHARE
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, पुलिस के जवानों द्वारा आयोजित रैतिक परेड को सलामी दी| इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी| इस अवसर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे|
भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभागों द्वारा हस्तशिल्प, हथकरघा, स्थानीय उत्पाद एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण हेतु स्टॉल भी लगाए गए। मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया| इस मौके पर उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों को भी मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 22 साल के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। कई चुनौतियों का सामना किया। कुछ में सफलता हाथ लगी और कुछ में जूझने, संघर्ष करने, नई राह तलाश करने का दौर जारी है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर उत्तराखण्ड दृढ़ता पूर्वक विकास के रास्ते पर कदम आगे बढ़ा रहा है। यह उत्तराखण्ड वासियों के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है जल्दी ही हमारा प्रदेश विकास के नए-नए सोपान तय करेगा। उन्होंने कहा की हमें प्रदेश के लिए जीना है, काम करना है, इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ रोज के कामकाज करते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति राज्य की उन्नति में योगदान दे सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने परेड की कमान संभाल रही पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह की सराहना करते हुए कहा की आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही है| उन्होंने कहा की केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है| उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की देश एवं प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन रही हैं| विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला समूहों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रोत्साहन राशि के रूप में 5- 5 हजार रूपए देने की घोषणा भी की| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन होने से रोजगार के नए अवसर युवाओं को पैदा होंगे| उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन एवं उद्योगों की अपार क्षमताएं हैं जो कि प्रदेश के विकास में मील के पत्थर साबित हो रही हैं|

You Might Also Like

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 8 और 9 अप्रैल 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एआईसीसी सत्र आयोजित करेगी
त्रिपुरा: उनाकोटी में मामूली विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा, इंटरनेट सेवाएं बंद और भारी बल तैनात
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु प्रदेशभर में रेन बसेरों और सार्वजनिक स्थलों पर पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएँ
Weather update: इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, यहां पहुंचेगा अगले 3 दिन में मानसून
Uttarakhand: विकास पथ पर अग्रसर खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी ₹33 करोड़ की सौगात, हाईटेक बस स्टेशन का किया उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!

The Hill India News
The Hill India News
November 8, 2026
छोटी दिवाली पर ही जहरीली होने लगी देवभूमि की हवा, देहरादून में AQI 290 तक पहुंचा; बड़ी दिवाली के पटाखे बढ़ाएंगे प्रदूषण की चिंता!
रामायण में मंदोदरी बनकर छाईं काजल अग्रवाल, कभी अजय देवगन के साथ किया रोमांस तो कभी साउथ में मचाया धमाल; बिजनेसमैन गौतम किचलू से की है शादी
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से रजत पाटीदार ने वापस लिया नाम, BCCI का बड़ा फैसला; रिंकू सिंह बने इंडिया A के नए उपकप्तान
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, स्काई शॉट पटाखे से लगी लपटें; वन विभाग की टीम ने रातभर की मशक्कत के बाद पाया काबू
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- हर घर-आंगन में खुशियों का उजाला हो; वीर जवानों के साथ मनाया दीपोत्सव
23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा! हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप, DGP से मिलकर मांगी दोबारा CBI जांच, बोलीं- मेरे बेटे को चाहिए पिता का नाम
अमित शाह की देहरादून रैली पर कांग्रेस का बड़ा हमला! बीजेपी की जनसभा को बताया ‘फ्लॉप शो’, धस्माना बोले- जनता अब कुशासन से छुटकारा चाहती है
23 साल पुराने मामले ने फिर मचाया उत्तराखंड में सियासी तूफान! हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला देहरादून पहुंची, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग
उत्तराखंड की सियासत में बड़ा भूचाल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?